Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026

    Basti News:15 अक्तूबर से मिठाई की दुकानों पर बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख

    October 12, 2026

    Basti News:308 पहियों वाले ट्रक के लिए हटाए गए बिजली के तार, सात उपकेंद्र प्रभावित

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:308 पहियों वाले ट्रक के लिए हटाए गए बिजली के तार, सात उपकेंद्र प्रभावित

    Basti News:308 पहियों वाले ट्रक के लिए हटाए गए बिजली के तार, सात उपकेंद्र प्रभावित

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 12, 2026 उत्तर प्रदेश

    छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति लगभग पूरी तरह बंद, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

     बस्ती। लखीमपुर खीरी स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की नई इकाई के लिए 200 टन का विशाल वेसल लेकर जा रहे 308 पहियों वाले ट्रक को रास्ता देने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। भारी-भरकम ट्रक के सुरक्षित आवागमन के लिए कई स्थानों पर बिजली के तार हटाने पड़े। इसके चलते बस्ती जिले के सात विद्युत उपकेंद्र प्रभावित हुए, जबकि छह उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति लगभग पूरी तरह बंद रखनी पड़ी। ट्रक की धीमी रफ्तार और रास्ते में बिजली के तार हटाने की प्रक्रिया के कारण राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    सोमवार को ट्रक पॉलीटेक्निक चौराहे से गौरा मार्ग की ओर रवाना हुआ। दोपहर करीब दो बजे निकला ट्रक शाम पांच बजे तक मनौरी चौराहे तक ही पहुंच पाया। पॉलीटेक्निक चौराहे पर ट्रक को मोड़ने के लिए भी बिजली के तार हटाने पड़े। इससे कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए फीडर

    विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव ने ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुंडेरवा से जुड़े 11 केवी मंगेरवा और ऊंचगांव फीडर के साथ व्योतहरा, गाऊखोर, सल्टौआ और बाघनगर उपकेंद्रों के सभी फीडर बंद रखने के निर्देश दिए थे। वहीं, सदर खंड के पॉलीटेक्निक उपकेंद्र को पूरी तरह बंद रखने और पुरानी बस्ती उपकेंद्र के हथियागढ़ फीडर की आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए गए।

    ट्रक के मुंडेरवा से आगे बढ़कर मनौरी तक पहुंचने के कारण गाऊखोर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखनी पड़ी। हालांकि, सल्टौआ उपकेंद्र को चालू रखा गया। अधिशासी अभियंता सदर खंड शुभम पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुबह छह से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने की सूचना दी गई थी। योजना के अनुसार ट्रक को निर्धारित समय में निकालना था, लेकिन उसके पॉलीटेक्निक चौराहे तक पहुंचने में ही दोपहर करीब साढ़े बारह बज गए।

    तार हटाने में बीता पूरा दिन

    उपखंड अधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि ट्रक को रास्ता देने के लिए 11 केवी की बिजली लाइनों को खुलवाना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क पार कर रहे तारों को काटकर हटाया गया। पॉलीटेक्निक चौराहे पर ट्रक को मोड़ने के दौरान भी तार हटाने पड़े। इस कारण बिजली आपूर्ति पूरे दिन प्रभावित रही।

    उपखंड अधिकारी सल्टौआ सुनील कुमार यादव के मुताबिक, शाम पांच बजे तक ट्रक मनौरी चौराहे पर पहुंचा था। ट्रक के मार्ग पर आगे बढ़ने के कारण गाऊखोर उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह बंद रखनी पड़ी।

    मंगलवार को भी रहेगी बिजली कटौती

    भारी वेसल को आगे ले जाने के लिए मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता रुधौली अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भानपुर ग्रामीण, तहसील और असनहरा विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति सुबह सात बजे से बंद रखी जाएगी। उन्होंने बिजली कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है।

    Post Views: 12

    Related Posts

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026By Roaming Express

    Basti News:15 अक्तूबर से मिठाई की दुकानों पर बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख

    October 12, 2026By Roaming Express

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026By Roaming Express

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026

    कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे उप्र बस्ती जिले…

    Basti News:15 अक्तूबर से मिठाई की दुकानों पर बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख

    October 12, 2026

    Basti News:308 पहियों वाले ट्रक के लिए हटाए गए बिजली के तार, सात उपकेंद्र प्रभावित

    October 12, 2026

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news :कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 

    October 12, 2026

    Basti News:15 अक्तूबर से मिठाई की दुकानों पर बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख

    October 12, 2026

    Basti News:308 पहियों वाले ट्रक के लिए हटाए गए बिजली के तार, सात उपकेंद्र प्रभावित

    October 12, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1793774
    Hits Today : 3371
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.