Author: Roaming Express
उप्र बस्ती मंडल में लखनऊ में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचकर बस्ती मंडल के नए मंडलायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत मंडलायुक्त का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं…
उप्र बस्ती जिले में रिश्तों के बदलते दौर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंतिम समय तक बेटे के आने की आस लगाए रहीं। बार-बार कहती थीं, ‘मेरा दिलीप आएगा… वह मुझे यहां से ले जाएगा।’ लेकिन बेटा नहीं आया। मंगलवार को जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इसके बाद सेवा समर्पण भाव परिवार के सदस्यों ने पुत्र धर्म निभाते हुए मुड़घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार कराया। करीब 25 दिन पहले हर्रैया नगर पंचायत स्थित आसरा आवास के एक छोटे कमरे में बुजुर्ग महिला और एक वृद्ध…
13 महीने से आर्थिक तंगी में जूझ रहे परिवार को मिली बड़ी राहत, एक वर्ष तक हर माह दो हजार रुपये की भी मिलेगी सहायता बस्ती। जिले के 51 वर्षीय कैंसर पीड़ित राजकुमार गुप्ता और उनके परिवार के लिए राहत की बड़ी खबर है। पिछले 13 महीनों से आर्थिक तंगी के बीच इलाज करा रहे राजकुमार का अब पूरा उपचार समाजसेवी मनीष मिश्रा की संस्था ‘पहल’ कराएगी। संस्था ने इलाज का संपूर्ण खर्च वहन करने के साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए अगले 12 माह तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी निर्णय लिया है।…
बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने रेनकोट वितरित किए उप्र बस्ती जिले में बरसात के मौसम में भी जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र की गणेशपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों को पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने रेनकोट वितरित किया । इस दौरान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर मौसम में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत…
बस्ती। पहल संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा के लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती जिले से पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित पूजा-अर्चना और हवन में महिलाओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की कामना करते हुए आहुति दी। महायज्ञ के दौरान मनीष मिश्रा ने बस्ती से पहुंचीं महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपनी बहनों से मिलकर ऐसा महसूस हुआ, मानो पूरा बस्ती परिवार लखनऊ पहुंच गया हो। उन्होंने कहा कि बस्ती की माताओं और बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद…
उप्र बस्ती। महाराजगंज जिले के निवासी युवा वैज्ञानिक और ‘ड्रोनमैन’ के नाम से चर्चित राहुल सिंह की लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अब बस्ती में उनके खिलाफ दर्ज 62 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मुकदमा भी चर्चा में आ गया है। एक ओर लखनऊ पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है, वहीं बस्ती पुलिस भी दर्ज मुकदमे के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी जुटा रही है। नगर थाना क्षेत्र के तिनपेड़िया निवासी चंद्रभूषण मिश्र ने 13 जून को राहुल सिंह के खिलाफ अमानत में…
अटल आवासीय विद्यालय बस्ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई बस्ती। हर्रैया क्षेत्र स्थित अटल आवासीय विद्यालय, बसेवाराय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय पूजा अग्रवाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। आदेश के बाद प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को कार्यभार सौंपते हुए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी उपलब्ध करा दिया है। वहीं, हटाए गए प्रधानाचार्य ने कार्रवाई को गलत बताते हुए उप श्रमायुक्त बस्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महानिदेशक की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, श्रम…
उप्र बस्ती जिले के पास अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच की आंच अब बस्ती जिले तक पहुंच गई है। हर्रैया तहसील क्षेत्र के पैकोलिया थाना अंतर्गत इटवा कुनगाई गांव निवासी महेश का नाम जांच के दायरे में आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी आय के स्रोत और अचल संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महेश श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से जुड़े लेखा संबंधी कार्य और टैली एंट्री…
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना और धमकी समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी रुधौली क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार चौधरी के साथ तय हुई थी। विवाह तय होने के बाद आरोपी का उसके घर…
बस्ती। चर्चित कबीर तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे सात आरोपियों के खिलाफ अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) एवं ईसी एक्ट तथा अपर सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने कोतवाली पुलिस को 14 अगस्त तक कुर्की की कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक आरोपी अमन प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, मोहम्मद शाद उर्फ सद्धू, अवनीश सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद समीर और साहिल सिंह लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। आरोपियों की ओर…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 142 |
Who's Online : 8 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 142
Who's Online : 8