Author: Roaming Express
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई; लोहरैया मोड़ से पकड़ी गईं तीनों आरोपी महिलाएं, हत्या में इस्तेमाल सामान और मृतक के बैंक दस्तावेज बरामद बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को मंगलवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित लोहरैया मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह हत्याकांड में अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।…
उप्र बस्ती जिले में मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को फेसबुक यूजर सत्येंद्र कुमार की प्रोफाइल से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक पोस्ट वायरल हुई। पुलिस का दावा है कि पोस्ट के अवलोकन में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल पाया गया। पोस्ट के सोशल मीडिया पर…
उप्र बस्ती जिले में चार दिव्यांग बच्चों के साथ बिना छत के जीवन गुजार रहे एक परिवार की परेशानी की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाने के बाद परिवार को आवास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। 12 सितंबर को प्रकाशित खबर ‘मां पर चार दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी, सिर पर छत भी नहीं, बस्ती में सरकारी मदद की आस में भटक रहा परिवार’ का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया था। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर परिवार को…
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई चोटें; मोबाइल अब तक गायब उप्र बस्ती जिले में नगर क्षेत्र के खड़ौवा निवासी गोरखपुर पुलिस निगम के संविदाकर्मी यशवंत कुमार (26) की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार यशवंत के सीने की तीन हड्डियां टूटी मिली हैं। गर्दन, पीठ और माथे पर भी चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर मिले जख्मों से हत्या से पहले संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की…
उप्र बस्ती जिले में साइबर पुलिस बनकर एक दरोगा को धमकाने और रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइबर क्राइम थाने में तैनात दरोगा के मोबाइल पर पहले स्पैम मैसेज भेजा गया। इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने रुपये की मांग शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी साइबर पुलिस के नाम पर दरोगा को धमकाने लगा। मामले की जांच में आरोपी के साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई है। साइबर क्राइम थाने के एसआई जावेद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी आदित्य ने उनके मोबाइल नंबर…
उप्र सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुंहचोरवा घाट के पास हुए हरिश्चंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ढेबरुआ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मामले में मृतक की पत्नी माया देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, माया देवी ने प्रेमी नियाज अहमद के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए ई-रिक्शा को सड़क किनारे पलट दिया गया था। पुलिस के मुताबिक इटवा थाना क्षेत्र के कपियवा गांव निवासी हरिश्चंद्र का शव 30 अगस्त को ढेबरुआ थाना क्षेत्र में राप्ती…
उप्र सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में 5.46 लाख रुपये के गबन के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी एवं सचिव केशभान यादव पर कार्रवाई की तैयारी है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिला विकास अधिकारी को उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली, 1999 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने डीडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत दुल्हा सुमाली में ककरहवा हाट बाजार की दाल मंडी में पंचम राज्य वित्त आयोग की धनराशि से इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर…
लखनऊ। राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को पांच तहसीलदारों को निलंबित कर दिया गया। वहीं 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर की गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की तहसीलों में हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने के…
उप्र बस्ती जिले में कुदरहा ब्लॉक के चरकैला बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से सड़क के दोनों तरफ अस्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चरकैला-महुआपार कला लिंक मार्ग पर लंबे समय से जलभराव के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल…
सीसीटीवी और खर्च पर पाबंदी से नाराज थी शालू, पूर्व कर्मचारी और साथी ने चाकू से गोदकर की थी दवा कारोबारी की हत्या कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनकी बहू शालू ने ही कराई थी। शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। विशाल ने अपने साथी राजकिशोर के साथ मिलकर कारोबारी की हत्या की। पुलिस ने शालू को…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 357 |
Who's Online : 9 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 357
Who's Online : 9