उप्र बस्ती जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने सोमवार को बेलवाड़ाड़ी मोहल्ले के 10 जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए जब भी उन्हें जानकारी मिलेगी, वह यथासंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि अविनाश श्रीवास्तव की पत्नी संज्ञा श्रीवास्तव बेलवाड़ाड़ी मोहल्ले के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पढ़ाती हैं। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री की आवश्यकता की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल संपर्क किया और सोमवार को छात्रों को स्कूल बैग समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान बादशाही अखाड़े के संचालक कैलाशी कुलवेंद्र सिंह समेत स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।








Hits Today : 1330
Who's Online : 15