Author: Roaming Express
उप्र बस्ती जिले में बजाज ऑटो की लोकप्रिय पल्सर श्रृंखला में नई पल्सर एन160 एसएस को शामिल किया गया है। प्रकाश ऑटो सेल्स, में बाइक का भव्य लॉन्च और अनावरण कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविंद्र चौधरी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान नई बाइक के फीचर्स और खूबियों के बारे में जानकारी दी गई। नई पल्सर एन160 एसएस को युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। बाइक में पूरी तरह डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार, पिछले मॉडल की…
संवाददाता (पंकज सिंह ) बस्ती। वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष रहे स्व. सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बस्ती मंडल के डlडीआईजी संजीव त्यागी और एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने मामले को खुलासा करते हुए बताया कि 29 अगस्त को सूर्य प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने सरकारी आवास में…
उप्र बस्ती जिले में पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, सुरेंद्र नगर, कटरा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कृष्ण-लीला पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर भक्ति और भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। बच्चों की प्रस्तुति में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। मंच पर बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और शानदार अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। महोत्सव में…
संवाददाता (पंकज सिंह ) उप्र बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह (57) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शहर में डीएम कार्यालय के पास स्थित सरकारी आवास में मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी डॉ. यशवीर सिंह समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि थानाध्यक्ष का शव सरकारी आवास में मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों समेत अन्य पहलुओं की जांच की…
उप्र बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव में घर के सामने मोबाइल पर बात कर रही युवती से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल और एक हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बरगदवा माफी निवासी प्रीति पुत्री गोली महुघाट-अमारी बाजार मार्ग पर अपने घर के सामने मोबाइल से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, बदमाश झपट्टा मारकर उसका मोबाइल और एक हजार रुपये छीनकर बाइक से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद…
उप्र बस्ती जिले में रामराज उर्फ गम्मज हत्याकांड में घटना के करीब छह साल 10 माह बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। साक्ष्यों के आधार पर आए फैसले से आरोपियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपियों ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इटहिया निवासी रामराज उर्फ गम्मज (63) की 28 अक्तूबर 2019 की रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली चौराहे के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। उस समय रामराज अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ स्कूटी से एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रहे…
उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार से घूमकर खुद को सचिवालय लखनऊ का ओएसडी बताने वाले जालसाज को कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच फर्जी ओएसडी विजिटिंग कार्ड, दो वॉकी-टॉकी, चार एटीएम कार्ड, एक आईफोन, एक की-पैड मोबाइल और 2,700 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनोवा कार भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की इनोवा को रोका…
उप्र बस्ती, 26 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित रक्षाबंधन समारोह भाई-बहन के स्नेह और मातृशक्ति के सम्मान का भव्य आयोजन बन गया। कार्यक्रम में करीब तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन मनीष मिश्रा को राखी बांधने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते करीब 10 हजार महिलाएं समारोह में पहुंच गईं। महिलाओं ने मनीष मिश्रा को तिलक लगाया, आरती उतारी और राखी बांधी। मनीष मिश्रा ने भी बहनों के स्नेह का सम्मान करते हुए उनकी आरती उतारी। अपेक्षा से करीब तीन गुना अधिक महिलाओं के पहुंचने के…
उप्र बस्ती जिले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी तथा पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को सड़क मार्ग से गृह जनपद बस्ती पहुंचने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने जिले में तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से जिले में कुल 101 स्वागत स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे। कई स्थानों पर शंखनाद और पुष्पवर्षा की भी तैयारी है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार…
24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी उप्र बस्ती जिले में भानपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जनकल्याण की कामना को लेकर सोमवार, 24 अगस्त को विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह आठ बजे होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक एवं समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी ‘अन्नू’ ने बताया कि सामूहिक रुद्राभिषेक में श्रद्धालुओं की सहभागिता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अनुष्ठान के दौरान…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 357 |
Who's Online : 9 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 357
Who's Online : 9