Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » 19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 19, 2026 उत्तर प्रदेश

    चंद्रमा को करीब से जानने और उसकी सतह के रहस्यों को समझने का मौका शनिवार की रात मिलेगा। 19 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन रात्रि (इंटरनेशनल ऑब्जर्व द मून नाइट) मनाई जाएगी। नासा के इस निशुल्क वैश्विक आयोजन में लोग घर की छत से लेकर स्कूल, विज्ञान केंद्र और खगोलीय क्लबों में चंद्रमा का अवलोकन कर सकेंगे। नासा की आधिकारिक वेबसाइट ( International Observe the Moon Night – NASA Science https://science.nasa.gov/moon/observe-the-moon-night/ ) पर कार्यक्रम मानचित्र पर अपनी भागीदारी दर्ज कर सकते हैं। साफ मौसम में इसके लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत भी नहीं होगी।

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन रात्रि का आयोजन वर्ष 2010 से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल चंद्रमा को देखना नहीं, बल्कि उसके इतिहास, संरचना, सतह, वैज्ञानिक महत्व और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में उसकी भूमिका को समझना है। नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर मिशन और गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के सोलर सिस्टम एक्सप्लोरेशन डिविजन की ओर से इस आयोजन को सहयोग दिया जाता है।

    प्रथम चौथाई चंद्रमा बनेगा आकर्षण

    अमर पाल सिंह के अनुसार, इस बार प्रथम चौथाई चंद्रमा 18 सितंबर को रहा। इसके अगले दिन 19 सितंबर को आयोजन रखा गया है। प्रथम चौथाई अवस्था में चंद्रमा शाम के समय आसानी से दिखाई देता है। इस दौरान चंद्रमा का करीब आधा हिस्सा प्रकाशित नजर आता है।

    इस अवस्था की सबसे खास बात चंद्रमा का टर्मिनेटर क्षेत्र है। यह प्रकाशित और अंधेरे हिस्से को अलग करने वाली सीमा होती है। यहां सूर्य की रोशनी से लंबी परछाइयां बनती हैं, जिससे चंद्रमा के क्रेटर, पर्वत और घाटियां अधिक स्पष्ट दिखाई देती हैं। दूरबीन या बाइनोकुलर से इस नजारे को और बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।

    स्कूलों में भी हो सकती हैं गतिविधियां

    अवलोकन रात्रि में विद्यालय, विज्ञान केंद्र और खगोलीय क्लब विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर सकते हैं। बच्चे चंद्रमा के चित्र बनाने, चंद्र-मानचित्र पर प्रमुख स्थलों की पहचान करने, चंद्रमा के चरणों का मॉडल तैयार करने और चंद्र अभियानों पर चर्चा जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।

    बादल छाए तो ऑनलाइन जुड़ें

    यदि बारिश, बादल या प्रकाश प्रदूषण के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देता है, तब भी आयोजन से जुड़ा जा सकता है। नासा की ओर से वर्चुअल मून टूर, चंद्र-मानचित्र, वैज्ञानिक गतिविधियां और शैक्षिक सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिभागी नासा की वेबसाइट पर अपने कार्यक्रम को दर्ज करने के साथ वैश्विक कार्यक्रमों की जानकारी भी ले सकते हैं।

    अमर पाल सिंह ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपनी चंद्र तस्वीरें, कलाकृतियां और अवलोकन अनुभव साझा कर सकते हैं। सभी लोग, नासा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.google.com/url?q=https://science.nasa.gov/moon/observe-the-moon-night/&sa=U&ved=2ahUKEwj59-7twviWAxVIXmwGHUYIM3IQFnoECBEQAQ&usg=AOvVaw34tabrhFUDdEY5189UB1Nf से 2026 का निःशुल्क प्रतिभागिता प्रमाण पत्र (Certificate of Participation ) भी निःशुल्क ही डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से शनिवार शाम चंद्रमा का अवलोकन करने और विज्ञान से जुड़े इस वैश्विक आयोजन में भाग लेने की अपील की।

    Post Views: 330

    Related Posts

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026By Roaming Express

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News: चारों तहसीलों में पहुंचीं डिजी रोवर मशीनें,  अब सेंटीमीटर तक की सटीकता से होगी जमीन की पैमाइश

    October 7, 2026By Roaming Express

    Basti News:प्रदेश मंत्री बनने के बाद बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह, कंपनी बाग चौराहे पर शिक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

    October 6, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    मथुरा में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक समागम में प्रदेश के 175 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, गीता…

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026

    बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह का तबादला, ओमवीर सिंह होंगे नए कप्तान

    October 7, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती के दो शिक्षकों को मिला एडूलीडर्स सम्मान

    October 7, 2026

    Basti News: सोनहा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Basti News: बाइक चोरी कर ग्राइंडर से काटकर बेचते थे पुर्जे , कोतवाली पुलिस तीन आरोपी किया गिरफ्तार, चार बाइक और 10 बाइकों के पुर्जे बरामद

    October 7, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1786961
    Hits Today : 4043
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.