उप्र बस्ती जिले के नगर पंचायत बनकटी के आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को वृहद जनकल्याणकारी कैंप आयोजित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल और नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी की देखरेख में लगे कैंप में विभिन्न विभागों की टीमों ने पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, ई-केवाईसी और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई। कैंप का शुभारंभ भगवत प्रसाद यादव, चंद्रभान पाल, सुग्रीव पाल और ई. अरविंद पाल ने संयुक्त रूप से किया। समाज कल्याण विभाग ने 54 नए आवेदन लेने के साथ 58 लोगों की ई-केवाईसी कराई। महिला कल्याण एवं जिला प्रोबेशन विभाग में 32 आवेदन लिए गए और 23 लोगों की ई-केवाईसी हुई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 42 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। सहायक उपकरणों के लिए ट्राइसाइकिल के आठ, व्हीलचेयर के आठ और कान की मशीन के पांच आवेदन भी प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. अजीत कुमार भारती, डॉ. सारिब सुहेल, डॉ. ए.के. दुबे और डॉ. एसएस कनौजिया ने लोगों की जांच कर परामर्श दिया। कैंप में दिव्यांग कल्याण, जिला प्रोबेशन एवं महिला कल्याण, समाज कल्याण, नगर विकास तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
ई. अरविंद पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लाभार्थी पहुंचे इस दौरान विवेकानंद शुक्ल, सुग्रीव पाल, मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय, बाबूराम चौधरी, भोला मौर्य, मु. हफीज, दिनेश चौधरी, कौशल चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, राजेंद्र यादव, लालचंद यादव, साधु शरण, वीरेंद्र अग्रहरी, अमरेश पाल, अतुल पाल, हिमांशु पाल, महेंद्र चौधरी, रमेश यादव समेत सभासद और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।









Hits Today : 2385
Who's Online : 10