संवाददाता (पंकज सिंह )
उप्र बस्ती जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बस्ती पुलिस अब तकनीक के जरिए निगरानी व्यवस्था मजबूत कर रही है। बीट स्तर तक अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैयार किए गए यक्ष एप पर दर्ज 6066 अपराधियों में से 5080 का पुलिस ने भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया है। अब 986 अपराधियों का सत्यापन शेष है।
यक्ष एप पर जिले के हिस्ट्रीशीटरों समेत अन्य सूचीबद्ध अपराधियों का विवरण दर्ज है। थाना स्तर पर पुलिस टीमों को क्षेत्रवार अपराधियों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। सत्यापन के दौरान पुलिस उनके वर्तमान ठिकाने, गतिविधियों और मौजूदा स्थिति की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक, एप पर दर्ज अपराधियों में जेल में निरुद्ध, जमानत पर बाहर और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों का रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी सूचीबद्ध या शातिर अपराधी पुलिस की निगरानी से बाहर न रहे।
986 अपराधियों का सत्यापन बाकी
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। यक्ष एप के माध्यम से 5080 अपराधियों का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है। शेष 986 अपराधियों का सत्यापन भी जल्द पूरा कराया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों और बीट पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल डेटाबेस से अपराधियों की वर्तमान स्थिति और गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को मदद मिल रही है।








Hits Today : 2397
Who's Online : 10