Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 21, 2026 उत्तर प्रदेश

    379 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन में गड़बड़ी मीटर और अभिलेख भी गायब 

    बस्ती/सिद्धार्थनगर। विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर में 6.29 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिलों में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता बस्ती जोन वीके गुप्ता के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता विद्युत सर्किल सिद्धार्थनगर लाल सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी करेंगे। टीम को सात दिन में जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग में खलबली मची हुई है। मुख्य अभियंता ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    समीक्षा में सामने आई बड़े पैमाने पर अनियमितता

    अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश के अवकाश पर जाने के बाद खंड का अतिरिक्त प्रभार अधिशासी अभियंता मीटर परीक्षण खंड अजीत त्रिपाठी को दिया गया था। उन्होंने राजस्व बकाये की वसूली और बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच खंड के बड़े बकाएदारों के कनेक्शनों में बड़े पैमाने पर फोर्स पीडी किए जाने का मामला सामने आया।

    जांच में इन कनेक्शनों से संबंधित वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं की बात सामने आई है। विद्युत वितरण खंड के 379 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन फोर्स पीडी दर्शाए गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल 6.29 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है।

    पांच उपखंडों में सामने आया मामला

    नौगढ़, शोहरतगढ़, लोटन, कपिलवस्तु और बढ़नी उपखंडों में इन 379 कनेक्शनों को फोर्स पीडी दिखाया गया है। विभागीय समीक्षा में इन कनेक्शनों से उतारे गए मीटरों के उपलब्ध नहीं होने और संबंधित अभिलेखों में भी उनका रिकॉर्ड नहीं मिलने की बात सामने आई है। अब जांच टीम यह पता लगाएगी कि कनेक्शनों की पीडी की प्रक्रिया किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में की गई तथा बकाया राशि से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी कैसे हुई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले में जिम्मेदारी तय होने और आगे की कार्रवाई होगी।

    Post Views: 79

    Related Posts

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026By Roaming Express

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026By Roaming Express

    Basti News :मनीष मिश्रा की किसानों के लिए बड़ी पहल, दशहरे से 10 ट्रैक्टरों से मिलेगी मुफ्त जुताई की सुविधा

    September 19, 2026By Roaming Express

    Basti News :दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के शिवम ने जीता कांस्य पद

    September 19, 2026By Roaming Express

    Basti News :फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में तीन युवक हिरासत में

    September 19, 2026By Roaming Express

    Basti News :22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का काम बंद करेंगे लेखपाल

    September 19, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    उप्र बस्ती जिले में स्थानीय प्रेस क्लब सभागार रविवार को शास्त्रीय संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों…

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026

    बस्ती बस स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, पीपीपी मॉडल पर आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    September 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती पर हुआ संगीत कार्यक्रम

    September 21, 2026

    Basti News:घर से नाराज होकर निकले जितेंद्र का पोखरे के पास मिला शव पुलिस ने शुरू की जांच

    September 21, 2026

    Basti News:6.29 करोड़ के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

    September 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1716190
    Hits Today : 963
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.