उप्र बस्ती जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पहल संस्था की ओर से सोमवार को सिलाई मशीन वितरण अभियान चलाया गया। 1000 सिलाई मशीन वितरण अभियान के दूसरे चरण में सदर क्षेत्र के मल्हनडीह, बेलवा दाढ़ी, टीवी हॉस्पिटल, एटीडीह, जिगना और ताकिवा समेत कई क्षेत्रों की 180 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
पहल संस्था के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार का साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सहायता उपलब्ध कराने में जाति या वर्ग का कोई भेद नहीं किया जा रहा है। जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बस्ती में स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर बस्ती के विकास और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।








Hits Today : 1334
Who's Online : 15