संवाददाता (पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में जुआ खिलाने के आरोप में लालगंज थाने की महसों चौकी प्रभारी संजय कुमार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कार्रवाई की है। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच शुरू कराई गई है। पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी संजय कुमार के खिलाफ क्षेत्र में जुआ खिलवाने संबंधी आरोप सामने आए थे। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की गंभीरता सामने आने पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में संजय कुमार पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे। विभागीय जांच के दौरान जुआ खिलवाने से जुड़े आरोपों और उनकी भूमिका की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी खलबली मची है।








Hits Today : 5602
Who's Online : 10