बस्ती में 200 करोड़ की लागत से हवाई अड्डे के तर्ज पर बनेगा नया रोडवेज

बस्ती में 200 करोड़ की लागत से हवाई अड्डे के तर्ज पर बनेगा नया रोडवेज

उप्र बस्ती जिले में परिवहन विभाग बस्ती में 200 करोड़ की लागत से नया रोडवेज बनाएगा। यह रोडवेज पुराने स्थान पर ही बनेगा। एक माह में टेंडर कर दिया जाएगा। यह रोडवेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सर्किट हाउस बस्ती में संवाददाताओं से वार्ता मे दिया।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि बस्ती का नया बनने वाला रोडवेज हवाई अड्डे के तर्ज पर होगा। हाइवे से कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। यहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। मॉल, शापिंग काम्प्लेक्स, लाउंज, आधुनिक शौचालय आदि बनाएं जाएंगे। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बस्ती में एक माह के अंदर ऑटोमैटिक ड्राइविंग इंटस्टीट्यूट शुरू कर दिया जाएगा। अब यहां पर किसी को गलत तरीके से पास-फेल नहीं किया जा सकता है। लर्निंग लाइसेंस के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। जल्द ही बस्ती से इलेक्ट्रिक बस चलेगी। इसका संचालन बस्ती से गोरखपुर और बस्ती से अयोध्या तक किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद लखनऊ तक चलाने की योजना है। बस्ती को एक डबल डेकर बस भी मिलेगी। जिसका जल्द ही शुभारंभ होगा। यह एक पॉयलट प्रोजेक्ट है, जिसमें बस्ती जनपद को भी शामिल किया गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश में 23 सौ बसों की खरीद की गई है। 1350 नई बसों को खरीदने के लिए टेंडर कर दिया गया है।
। इस मौके पर मौजूद सांसद हरीश द्विवेदी की तरीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला प्रभारी अशोक सिंह मौजूद रहे।

Back to top button