Author: Roaming Express
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती। सोनहा पुलिस ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को डराकर सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी का ब्रेसलेट और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, करायन गांव निवासी मालती देवी ने 20 अगस्त को सोनहा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राधेश्याम अक्सर बीमार रहता था। इसी दौरान रिश्तेदार मोहित ने एक तांत्रिक के बारे में बताया, जो इलाज करने का…
संवाददाता ( पंकज सिंह ) उप्र बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कर्ण मंदिर और भदेश्वरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अफसरों को कांवड़ियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भदेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों…
संवाददाता ( पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में भक्ति के साथ सेवा का माहौल भी बना हुआ है। अयोध्या से सरयू जल लेकर पैदल बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर, भंडारे और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में मिश्रौलिया के पास स्वास्थ्य शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। इस मौके…
संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में सावन में शिवभक्ति के रंग में रंगे फुटहिया में सोमवार देर रात भोजपुरी भजन गायक एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के भजनों पर कांवड़िए जमकर झूमे। शहर से सटे फुटहिया ओवरब्रिज के पास मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय कांवड़ महोत्सव-2026 का मंगलवार को कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के साथ समापन हो गया। महोत्सव के दौरान फुटहिया में दो दिनों तक भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार शाम सांसद मनोज तिवारी के पहुंचते ही कांवड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट और हर-हर महादेव के जयकारों से उनका…
पवन सिंह के भजनों पर झूमे कांवड़िए; कल्पना पटवारी ने बांधा समां संवाददाता ( पंकज सिंह ) उप्र बस्ती जिले सावन में शिवभक्ति के रंग में रंगे फुटहिया में रविवार को कांवड़ महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हुआ। शहर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित महोत्सव में सुबह से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। जैसे-जैसे शाम ढली, आयोजन स्थल भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो गया। भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह और गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भर दिया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर…
संवाददाता पंकज सिंंह उप्र बस्ती जिले में शिकायत करने से नाराज विपक्षियों पर महिला और उसके साथी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब से आठ हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पूरे परिवार का सफाया करने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर कलवारी पुलिस ने छह नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलवारी मुस्तहकम निवासी लक्ष्मी देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने सुधा देवी के…
उप्र बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान हर्रैया नगर पंचायत स्थित रोडवेज बस स्टॉप के पास रविवार भोर पुलिस ने गांजा बिक्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने महाकाल रेस्टोरेंट के संचालक और भाजपा के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी के पास से 1200 रुपये नकद भी मिले हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हर्रैया थाना पुलिस की टीम रविवार…
उप विधान सभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए युवा नेता एवं बस्ती के राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ऐश्वर्य राज सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपकर युवा और प्रबुद्ध वर्ग के साथ ही पूर्वांचल में संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है। ऐश्वर्य राज सिंह इससे पहले पार्टी की आईटी सेल में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रालोद के टिकट पर बस्ती से…
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हटा टावर, प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल उप्र बस्ती जिले के रुधौली तहसील क्षेत्र के डुमरी गांव में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर स्थापित जियो मोबाइल टावर का मामला लगातार चर्चा में है। स्थानीय लेखपाल हबीबुल्लाह की शिकायत पर रुधौली थाने में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बावजूद टावर को सरकारी भूमि से हटाने की कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। मामले में तहसील रुधौली न्यायालय में वाद संख्या 909/2026, सरकार…
11 अगस्त को भदेश्वरनाथ धाम में होगा जलाभिषेक, निःशुल्क भोजन-पानी और ठहरने की व्यवस्था बस्ती। सावन में बाबा भदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले कांवड़ियों के स्वागत और सेवा की तैयारियां तेज हो गई हैं। मां शांति सेवा संस्थान की ओर से फुटहिया में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन और पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों के अनुसार इस बार करीब पांच से छह लाख शिवभक्तों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 11 अगस्त को बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक होगा। कांवड़ महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 3265 |
Who's Online : 7 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 3265
Who's Online : 7