डॉ. यशवीर सिंह को जौनपुर की कमान, बलिया से बस्ती भेजे गए ओमवीर सिंह
उत्तर प्रदेश में बुधवार को करीब 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया है। वहीं, बलिया के एसपी ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
डॉ. यशवीर सिंह ने बस्ती में पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। अब उनके स्थान पर ओमवीर सिंह जिले की पुलिसिंग की कमान संभालेंगे।
नए एसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी होगी। कार्यभार संभालने के बाद उनकी प्राथमिकताओं को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
एसपी के तबादले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई है। अब नए पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार है।








Hits Today : 5429
Who's Online : 10