उप्र बस्ती जिले में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री मनोनीत होने के बाद मंगलवार को पहली बार बस्ती पहुंचीं डॉ. रोली सिंह का कंपनी बाग चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समर्थकों ने कहा कि डॉ. रोली सिंह को प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।
स्वागत के दौरान समर्थकों ने डॉ. रोली सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंदों एवं गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम के प्रबंधक कुंदन सिंह, जीत सिंह, दीपक सिंह, एडवोकेट आलोक मिश्रा, गुलजार समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
डॉ. रोली सिंह ने स्वागत और सम्मान के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।








Hits Today : 2354
Who's Online : 10