W
बस्ती। जिले को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाने के उद्देश्य से पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बस्ती में कथा आयोजन के लिए आमंत्रित किया है। बागेश्वर धाम पहुंचकर दिए गए निमंत्रण के बाद उनके संभावित आगमन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच उनके बस्ती आने की योजना है। हालांकि, कार्यक्रम की तिथि और आयोजन स्थल को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मनीष मिश्रा सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जिले के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उनका संकल्प ‘बस्ती को बेस से स्पेस तक’ जिले को विकास, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक पहचान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसी सोच के तहत उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बस्ती आमंत्रित करने की पहल की है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रमों में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यदि बस्ती में कथा का आयोजन होता है, तो जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी भागीदारी हो सकती है। इससे बस्ती की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिल सकता है।








Hits Today : 4868
Who's Online : 9