Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » झारखंड से अपहृत बच्चा बंगाल से सकुशल बरामद,अपहरण करने वाले दो युवक फरार

    झारखंड से अपहृत बच्चा बंगाल से सकुशल बरामद,अपहरण करने वाले दो युवक फरार

    पटाखा का लालच दे लेकर आए थे मुर्शिदाबाद
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 10, 2025 क्राइम

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
    झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा ग्वाला बस्ती से अपहृत बच्चे आरिश गद्दी (7) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे का गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से लावारिस हालत में बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दवाब के कारण आरोपी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सड़क किनारे आरिश को छोड़कर फरार हो गये।इसके बाद आरिश को लावारिश हालत में बरामद किया गया।
    कार बरामद, चालक गिरफ्तार: इस मामले में अपहरण में इस्तेमाल की गयी कार के मालिक सह चालक शेख सैदुल को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना को अंजाम देने वाले शेख निजाम और उसके दोनों पुत्र शेख आसिफ और शेख इमरान फरार हैं। पुलिस तीनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
    3 लोगों ने मिलकर रची थी अपहरण की साजिश: जानकारी के अनुसार, शेख निजाम और उसके दोनों पुत्र रामदास भट्टा में फिरदौस गद्दी के घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। इन तीनों ने मिलकर बच्चे की अपहरण की साजिश रची थी। गुरुवार शाम में पटाखा दिलाने का झांसा देकर आरिश गद्दी का अपहरण कर टेंपो से चेपा पुल पहुंचे।
    देर रात जमशेदपुर लौट आये परिजन: वहां पहले से खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर सभी पटमदा के रास्ते बंगाल की ओर भाग गये। इधर, आरिश के सकुशल मिलने से परिवार व बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली है। बच्चे को लेकर परिजन शुक्रवार देर रात तक जमशेदपुर लौट आये। स्कॉर्पियो चालक शेख सैदुल ने पुलिस को बताया कि तीनों ने फोन कर वाहन बुलाया था। वह शाम को गाड़ी लेकर पहुंचा, तो वे बच्चे को साथ लेकर आये और कहा कि घुमाने ले जा रहे हैं। इसके बाद सभी पटमदा के रास्ते मुर्शिदाबाद चले गये। पटाखे का लालच देकर किया था सात साल के बच्चे का अपहरण : मुर्शिदाबाद के शेख निजाम और उसके दो पुत्रों ने दिया घटना को अंजाम । घटना के बार से तीनों हैं फरार, पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी सीसीटीवी में बच्चे के साथ दिखा था मजदूर
    पुलिस ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद बस्ती में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें मजदूरों द्वारा बच्चे का हाथ पकड़कर ले जाने की तस्वीर मिली. साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले।
    मुर्शिदाबाद में मुखिया की मदद से बच्चे तक पहुंची पुलिस:पुलिस और परिजन शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे और वहां आरोपियों के परिजनों और स्थानीय मुखिया की मदद से आरिश तक पहुंचने में सफलता मिली. बदमाशों ने बच्चे को एक कमरे में बंद रखा था. आरिश बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के तीसरी कक्षा का छात्र है.
    सुनियोजित तरीके से दिया गया अपहरण को अंजाम
    आरिश के पिता फिरदौस गद्दी के परिजनों के अनुसार, तीनों मजदूर बस्ती के बच्चों को अक्सर चॉकलेट, कोल्डड्रिंक और अन्य सामान का लालच देते थे. गुरुवार को आरिश अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेने गया था, तभी अपहरणकर्ता उसे पटाखा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गये। उन्होंने एक अन्य बच्चे को भी साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह पत्थर फेंककर भाग गया।

    Post Views: 113
    Bengal

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    संवाददाता (पंकज सिंह) बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में…

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1635513
    Hits Today : 1640
    Who's Online : 4
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.