Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » शुभेंदु अधिकारी ने की गृहमंत्री अमित शाह से 25 मिनट की बैठक, बंगाल की राजनीति में खलबली

    शुभेंदु अधिकारी ने की गृहमंत्री अमित शाह से 25 मिनट की बैठक, बंगाल की राजनीति में खलबली

    2026 चुनाव के पूर्व राज्य में कानून व्यवस्था के साथ कई मुद्दे पर हुई बात
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 4, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में अमित शाह के कार्यालय में हुई, जो करीब 25 मिनट तक चली। मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है, क्योंकि इसे आगामी 2026 विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने खुद इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,
    ‘आज नई दिल्ली में संसद में उनके ऑफिस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ करीब 25 मिनट की बहुत अच्छी मीटिंग हुई।’ उनके इस ट्वीट ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। भाजपा समर्थक इसे चुनावी रणनीति की मजबूत शुरुआत मान रहे हैं, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस बैठक को ‘राजनीतिक हताशा’ का संकेत बताया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था, राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के मामलों, संगठन के विस्थापित हो रहे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा की रणनीति पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व बंगाल में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए बड़े बदलावों और कुछ अहम जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण पर भी विचार कर सकता है।
    भाजपा के अंदरूनी सूत्र यह भी कहते हैं कि सुवेंदु अधिकारी, जो बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के सबसे मुखर विरोधी नेताओं में से एक हैं, राज्य की राजनीति में पार्टी की सबसे बड़ी उम्मीद माने जाते हैं। इसलिए अमित शाह का उनसे विस्तृत चर्चा करना इस बात का संकेत है कि भाजपा आने वाले महीनों में बंगाल में आक्रामक अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर, टीएमसी ने इस बैठक को’सामान्य राजनीतिक मुलाकात’ बताकर नजरअंदाज करने की कोशिश की है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात के दूरगामी राजनीतिक संदेश हैं। बंगाल में पिछले कुछ वर्षों से भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक संघर्ष तेज रहा है। 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया था, और अब पार्टी 2026 में सत्ता की दावेदारी को और मजबूती देने की कोशिश में जुट गई है।चुनाव आयोग में शुभेंदु का ‘खतरनाक’ दावा
    गृह मंत्री से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी राष्ट्रीय चुनाव आयोग के दफ्तर भी गए और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी से मिले। विपक्ष के नेता ने बताया कि उन्होंने पार्टी के निर्देश पर चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।
    चुनाव आयोग के दफ्तर से बाहर निकलकर शुभेंदु ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “26, 27 और 28 नवंबर को बीएलओ (BLO) से ओटीपी (OTP) लेकर जिस तरह से 1 करोड़ 25 लाख नामों को डिजिटाइज़ किया गया है, यह बेहद खतरनाक गतिविधि है। कई बांग्लादेशी घुसपैठियों के माता-पिता के नाम बदलकर यह सब किया गया है। यह कई मुस्लिम बहुल इलाकों में देखने को मिलेगा।”गौरतलब है कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस एसआईआर प्रक्रिया को चुनाव से पहले अमित शाह की ‘चालाकी’ करार दिया था। इसी पृष्ठभूमि में शुभेंदु अधिकारी की यह त्वरित राजनीतिक गतिविधि महत्वपूर्ण मानी जा रही है।सुवेंदु अधिकारी की इस अहम मुलाकात को भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआती रूपरेखा के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व किस तरह की रणनीति अपनाता है, इस पर राजनीतिक नजरें गड़ी रहेंगी। इस मुलाकात के बाद बंगाल की सियासत में तय माना जा रहा है कि अब राजनीतिक तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ेगा।

    Post Views: 176

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646979
    Hits Today : 765
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.