– कोयला घोटाले से जुड़े मामले में बंगाल से है जुड़ा तार, कई राजनीतिक हस्तियों तक पहुंचता है पैसा
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कोयला कारोबारियों के 10 ठिकानों पर रेड की। रेड के दौरान अधिकारी उस वक्त हैरान रह गये, जब उसे बोरियों में रद्दी कागज की तरह नोटों के बंडल रखे मिले।बैंक से नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाकर गिनती की गयी, तो यह रकम एक करोड़ रुपए से अधिक निकली। कोयला कारोबार और मनी लाउंडरिंग से जुड़े केस में रेड: ईडी की टीम सुबह 6:30 बजे पश्चिम बर्द्धमान जिले के जामुड़िया में वार्ड नंबर 4 के हाटतला इलाके में हार्डवेयर व्यापारी राजेश बंसल के आवास पर पहुंची. अवैध कोयला कारोबार और मनी लाउंडरिंग से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर यह कार्रवाई की गयी. राजेश बंसल के भाई रमेश बंसल और उनके 2 पुत्र अमित और सुमित बंसल जामुड़िया में रहते हैं. राजेश बंसल रानीगंज में रहते हैं।
3 कार से पहुंचे एक दर्जन से अधिक ईडी अफसर
सुबह ईडी के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम 3 कार से राजेश बंसल के घर पहुंची। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानों ने साबुन फैक्टरी वाली गली को घेर लिया. लगभग 8 घंटे से अधिक चली सघन तलाशी के दौरान घर में मौजूद कुछ बोरियों को खोलने पर ईडी के अधिकारी हैरान रह गये। बोरियों में रद्दी कागजों की तरह नोटों के बंडल रखे थे।
सरकारी बैंक से नोट गिनने वाली 3 मशीनें मंगानी पड़ी
नोट इतने अधिक थे कि ईडी की टीम को पास के सरकारी बैंक से नोट गिनने की 3 मशीनें मंगवानी पड़ी। खबर है कि बोरियों में एक करोड़ रुपए से अधिक के नोट थे। राजेश बंसल का रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में इंडस्ट्रियल हार्डवेयर का बड़ा कारोबार है।
कोयला व्यापार की आड़ में काले धन को सफेद करने की आशंका
ईडी इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या इन व्यापारिक गतिविधियों की आड़ में कोयला क्षेत्र से जुड़े काला धन को सफेद किया जा रहा था। इस कार्रवाई के तार कोलकाता, दुर्गापुर और पांडबेश्वर से भी जुड़ते दिख रहे हैं। ईडी का कहना है कि राजेश कोयला तस्करी से जुड़े रुपए को विभिन्न जगहों पर हवाला एवं अन्य साधनों से ट्रांसफर करते थे।
जामुड़िया और रानीगंज में छापे से व्यापारियों में खलबली
शिल्पांचल में मंगलवार सुबह-सुबह हुई इस रेड ने जामुड़िया और रानीगंज के व्यापारिक गलियारों में खलबली मचा दी है।इस छापेमारी के दौरान तनाव तब बढ़ गया, जब रमेश बंसल के छोटे बेटे सुमित बंसल पर रेड को कवर कर रहे पत्रकारों को अपना काम करने से रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गयी। ईडी ने रानीगंज के बकतार नगर के बालू व्यवसायी किरण खान के घर पर भी छापेमारी की। वहां से भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।








Hits Today : 1247
Who's Online : 10