Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 7, 2026 बंगाल

     

    – कहा इस बजट से सभी वर्गों को मिलेगा फायदा,अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: आम बजट को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सिलीगुड़ी में पत्रकारों के माध्यम से बंगाल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए आम बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।केंद्रीय गृहराज्य मंत्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों, आर्थिक विकास को गति देना, जन आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास, पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए किया गया है, जो विकास की गति को तेज करेगा।किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कई प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर फोकस है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास बनाने की योजना है, जिससे लड़कियां सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। महिला कल्याण के लिए कुल 28,183 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें ‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार और महिला श्रम शक्ति भागीदारी बढ़ाने के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बजट में बायोफार्मा शक्ति मिशन के तहत 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने जैसे कदम आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाएंगे। संगठन का मुख्य कार्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, संयोजक रथीन बोस, विधायक सह विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ शंकर घोष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद थे। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा, “यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने का मजबूत आधार है। इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सशक्तिकरण, और रोजगार सृजन से देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राय ने कहा कि वित्तमन्त्री बजट के माध्यम से ऐसी अर्थव्यवस्था बनाने का सपना पालतीं जिसमें भारत के खेतों से लेकर अन्तरिक्ष तक के क्षेत्र में विकास की गंगा बहे और आने वाली पीढि़यों के लिए समृद्ध व विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त हो सके। वास्तव में यह बजट दूरगामी आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का एेसा दस्तावेज है जिसमें युवा पीढ़ी के सपनों को मूर्त रूप देने की कोशिश की गई है। इस सिलसिले में वित्तमन्त्री ने जिस प्रकार परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र से लेकर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) तक के क्षेत्र में विभिन्न उपायों की व्यवस्था की है उससे यही साबित होता है कि भारत अब विश्व के मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के मार्ग से पीछे नहीं हटेगा मगर इस लक्ष्य को तात्कालिक आवश्यकताओं की आपूर्ति किये बिना हासिल नहीं किया जा सकता है और इस सन्दर्भ में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 140 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में रोजगार के साधनों में प्रचूरता आये।इस दृष्टि से यह बजट घरेलू अर्थव्यवस्था के अार्थिक मानकों को मजबूती देने वाला कहा जायेगा क्योंकि इसमें ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक में पूंजीनिवेश को बढ़ावा देने के उपाय किये गये हैं और साथ ही बदलते भारत की हकीकत को ध्यान में रखा गया है। इस मामले में वित्तमन्त्री ने मध्यम व औसत दर्जे के बढ़ते शहरों की संख्या को देखते हुए म्युनिसिपल बांड जारी करने की प्रथा को गति देने के लिए जो उपाय किये हैं वे इस तथ्य की ओर इंगित करते हैं कि 2030 तक भारत की 40 प्रतिशत आबादी के शहरों में बसने से जीवन की सहजता बरकरार रह सके। इसीलिए शायद सबसे ज्यादा जोर बजट में आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने पर दिया गया है और पेचीदा आयकर के नियमों में इस प्रकार संशोधन किये गये हैं जिससे आयकर देने वाले लोगों के सिर से भारी सजा व जुर्माने का डर समाप्त हो सके। यह कदम देश में आयकरदाताओं की संख्या बढ़ाने में कारगर होगा और ईमानदारी के साथ कर जमा कराने वालों की संख्या में वृद्धि होगी।बजट इस बात का भी सबूत है कि भारत सच्चे अर्थों में वैश्विक अर्थव्यवस्था का अंग बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है क्योंकि इसमें भारत में व्यापार करने वाले लोगों को सहज व सुगम वातावरण देने के व्यापक उपाय किये गये हैं। कुछ लोग इस बात की आलोचना कर सकते हैं। संसद में बजट पेश होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया और इसमें भारी मुनाफा वसूली शुरू हो गई। एेसा मूलतः शेयरों की खरीद-फरोख्त पर लागू किये गये नये शुल्क नियमों की वजह से ही हुआ। इससे यही साबित होता है कि कार्पोरेट क्षेत्र ने बजट को आम गरीब व मध्यम वर्ग का बजट समझा। यह बजट एेसे समय में पेश किया गया है जबकि पूरा विश्व भारी उथल-पुथल के मुहाने पर बैठा हुआ है जिसके चलते आर्थिक मानक अस्थिर बने हुए हैं। अतः इस दौर में यदि भारत अपनी अर्थव्यवस्था के मानकों को जड़ से मजबूत बनाने के प्रयास करता है उससे इस देश को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी और आने वाली पीढि़यों का भविष्य उज्ज्वल होगा। आम आदमी के लिए यह बजट सबसे ज्यादा खुशी महंगाई के मोर्चे पर लेकर ही आया है। बजट में जो वित्तीय उपाय किये गये हैं और किसी भी क्षेत्र में शुल्क की वृद्धि नहीं की गई है उससे मुद्रास्फीति की दर काबू में रहेगी और आम उपभोक्ता सामग्री के दामों में वृद्धि नहीं होगी। श्रीमती निर्मला सीतारमन ने कुल साढे़ 53 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें 35 लाख करोड़ से अधिक की राजस्व प्राप्तियां होंगी। इसलिए सरकार जरूरत पड़ने पर इसकी भरपाई बाजार से ऋण आदि लेकर करेगी। जरा कल्पना कीजिये जब 1947 में भारत आजाद हुआ था तो इसका कुल बजट (रेलवे के अलावा) केवल 259 करोड़  रुपए का था जो आज बढ़कर 53 लाख करोड़  रुपए ( रेलवे समेत) हो चुका है और इसकी आबादी 30 करोड़ से बढ़कर 140 करोड़ की हो चुकी है। जाहिर है कि इस दौरान हमने चहुंमुखी विकास किया है जिसकी वजह से आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मगर इस दौरान हम संरक्षित अर्थव्यवस्था से निकल कर बाजार मूलक अर्थव्यवस्था भी बन चुके हैं जिससे भारत की आर्थिक चुनौतियों में गुणात्मक अन्तर आया है। इन चुनौतियों में सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की सृजन की होती है अतः वित्तमन्त्री ने मौजूदा बजट में सबसे ज्यादा जोर इसी पक्ष पर देते हुए बदलते युग की उत्पादन आवश्यकताओं पर बल दिया है और पर्यटन के क्षेत्र से लेकर आधुनिकतम उत्पादों के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के उपाय किये हैं। हमें यह भी समझना होगा कि भारत के उत्पादों की विश्व मांग बढ़ाने के लिए हमें जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ानी होगी जिससे हम बदलते दौर के आयात-निर्यात कारोबार के प्रतिबन्धों के ढीला होने से अपनी जगह अपने बूते पर बना सकें। बेशक अब बजट का सम्बन्ध सीधे चीजों के सस्ता और महंगा होने से कटता जा रहा है क्योंकि इसके लिए पृथक जीएसटी की व्यवस्था है मगर आम आदमी के लिए बजट रोजी-रोटी के साधन बढ़ाने का जरिया बन चुका है क्योंकि बाजार मूलक अर्थव्यवस्था में सरकार का कर्त्तव्य एेसी नीतियों के निर्माण का होता जिनसे हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिल सके और वह आधुनिकतम होता जाये। इस मोर्चे पर बजट आम भारतीय की अपेक्षाओं की आपूर्ति करता है।

    Post Views: 83

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624301
    Hits Today : 1905
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.