Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 9, 2026 क्राइम

     

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में पार्षद

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बैरकपुर सब-डिविजनल कोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और वकील रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को एक बुजुर्ग की मौत के मामले में सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।वहीं, आरोपी पार्षद के खिलाफ पार्टी ने भी एक्शन लिया है। आरोपी पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पहले टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन शुरू कर दिया था। तुलसी अधिकारी (81) के परिजनों का आरोप है कि भट्टाचार्य ने शनिवार शाम उनके घर के बगल में हो रहे अवैध निर्माण के बारे में नगर निकाय से की गई शिकायत को लेकर हुई बहस के दौरान उनकी (तुलसी) पिटाई की। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तुलसी को मृत घोषित कर दिया। भट्टाचार्य उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 से पार्षद हैं। पुलिस ने घटना के सिलसिले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
    बैरकपुर की उप-संभागीय अदालत ने भट्टाचार्य की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।पुलिस में दर्ज शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि भट्टाचार्य ने तुलसी के साथ उनके बेटे हेमंत को भी पीटा।
    हालांकि, गिरफ्तारी से पहले तृणमूल नेता ने आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें “बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित” बताया था।
    भट्टाचार्य ने कहा था, “मैंने किसी पर हमला नहीं किया था। मुझे राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है। किसी की भी मौत दुर्भाग्यपूर्ण होती है, लेकिन मैंने उन्हें नहीं मारा, बल्कि उन्होंने मुझ पर हमला किया था। मृतक के बेटे ने मेरी गर्दन पकड़ी थी और मुझे धक्का दिया था। सीसीटीवी फुटेज इसकी पुष्टि करेगा।”मालूम हो कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर थाना क्षेत्र के मणिरामपुर इलाके में नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिका के 23 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर 81 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. कथित तौर पर पार्षद ने बुजुर्ग को लात मारी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी तृणमूल पार्षद को हिरासत में ले लिया था। मणिरामपुर इलाके के रहने वाले थे बुजुर्ग तुलसी अधिकारी
    मृतक का नाम तुलसी अधिकारी (81) है. वह मणिरामपुर इलाके के निवासी थे. उनके परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में अवैध तरीके से एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है. कथित तौर पर उनकी जमीन का एक हिस्सा भी कब्जा कर लिया गया है. परिजनों ने स्थानीय पार्षद से इसकी शिकायत की थी. कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो परिजनों ने नगरपालिका के चेयरमैन को पत्र लिख दिया. इसके बाद तृणमूल पार्षद का तुलसी अधिकारी के परिवार से विवाद शुरू हो गया था.
    मैं चाय पी रहा था. हेमंत अधिकारी अपने पिता को लेकर आये. मेरे साथ झगड़ा करने लगे. तुलसी अधिकारी ने मेरी कॉलर पकड़कर गालियां दी. सौमेन नामक एक व्यक्ति ने उन्हें रोका, तो उसे भी गालियां देने लगे. झगड़ने के बाद तुलसी अधिकारी एक सब्जी की दुकान के पास गिर गये. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. मौत दुखद है. मैंने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचायी. उल्टा उन लोगों ने मुझ पर हमला किया. असल में तुलसी अधिकारी के साथ पड़ोसी हिरणमय बनर्जी के आवास को लेकर विवाद चल रहा है. हिरणमय का आवास वैध ही है. आवास के सामने का प्लास्टर किया जा रहा था. तुलसी अधिकारी और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया था. यह नगरपालिका और पुलिस का मामला है. मेरे ऊपर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद हैं. रवींद्रनाथ भट्टाचार्य, पार्षद, 23 नंबर वार्ड, नॉर्थ बैरकपुर नगरपालिकासमर्थकों के साथ इलाके में आये थे तृणमूल कांग्रेस के पार्षद: रविवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया. तृणमूल पार्षद अपने लोगों के साथ इलाके में पहुंचे. तुलसी अधिकारी के बेटे और तृणमूल पार्षद के बीच झगड़ा चल रहा था. सूचना मिलते ही तुलसी अधिकारी ने महादेवानंद कॉलेज के सामने अपनी दुकान से बाहर आकर पार्षद का विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने उन्हें लात से मारा, जिससे वह गिर गये. तुलसी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
    शिकायत पर पार्षद ने नहीं लिया कोई एक्शन – पारोमिता अधिकारीमृतक के परिजनों का आरोप है कि तृणमूल पार्षद के हमले से ही तुलसी अधिकारी बीमार पड़े और उनकी मौत हो गयी. मृतक की बहू पारोमिता अधिकारी ने कहा कि उन लोगों का जुर्म सिर्फ इतना है कि उनके पड़ोस में एक गैर-कानूनी आवास बन रहा है. इसका उन लोगों ने विरोध किया. पार्षद को बताने के बावजूद कोई एक्शन नहीं हुआ.
    चेयरमैन को पत्र लिखने से हर्ट हो गया पार्षद का ईगो – मृतक की बहू इसलिए चेयरमैन को पत्र लिख दिया. इससे पार्षद का ईगो हर्ट हो गया. पार्षद ने अपने लोगों के साथ आकर तुलसी अधिकारी को लात से मारा, जिससे उनकी मौत हो गयी. तुलसी के बेटे हेमंत अधिकारी ने कहा कि पार्षद ने पहले उनके पिता को गालियां दीं. इस पर तुलसी ने पार्षद का कॉलर पकड़ लिया. समझाने पर उनके पिता ने कॉलर छोड़ दिया. तभी पार्षद ने उनको लात मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गये और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गयी। इंद्रबदन झा, डीसी (सेंट्रल) बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि एक झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित परिवार वालों ने पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पूछताछ के लिए आरोपी पार्षद को हिरासत में लिया गया है।

    Post Views: 83

    Related Posts

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026By Roaming Express

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    आज बांग्ला नववर्ष पर सिलीगुड़ी में सीएम ममता की पदयात्रा

    April 14, 2026By Roaming Express

    भाजपा के लिए बंगाल को कब्ज़ा करना आसान नहीं : ममता बनर्जी

    April 14, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    – राज्य की राजनीतिक चुनौतियां एवं भविष्य का पश्चिम बंगाल” का खोलेंगे पोल अशोक…

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026
    LATEST NEWS

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1599685
    Hits Today : 1825
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.