Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आखिरकार ममता सरकार ने माना केंद्र के नए वक्फ एक्ट 2025 को, 5 दिसंबर तक 82,000 वक्फ संपत्तियों को अपलोड का निर्देश

    आखिरकार ममता सरकार ने माना केंद्र के नए वक्फ एक्ट 2025 को, 5 दिसंबर तक 82,000 वक्फ संपत्तियों को अपलोड का निर्देश

    भाजपा ने कहा, राजनीतिक तौर पर काफी अहम फैसला यही बात कहती आई थी पार्टी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 30, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/कोलकाता: केंद्र के नए वक्फ एक्ट 2025 को महीनों तक लागू करने से इनकार करने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आखिरकार कानून को स्वीकार कर लिया है।अब 5 दिसंबर की समय सीमा तक राज्य भर में 82,000 वक्फ संपत्तियों की जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 इस साल अप्रैल में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था। गुरुवार शाम को सभी जिला मजिस्ट्रेटों को लिखे एक पत्र में पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव पीबी सलीम ने निर्धारित समय सीमा के अंदर राज्य की वक्फ संपत्तियों की जिलेवार जानकारी सेंट्रल पोर्टल umeedminority.gov.in पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए।
    राजनीतिक तौर पर काफी अहम फैसला
    इस फैसले को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वह राज्य में नए अधिनियम को लागू नहीं होने देंगी। इसके अलावा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा विधेयक पेश किए जाने के बाद राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।
    कानून पारित होने के कुछ दिनों बाद, 9 अप्रैल को जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा था, “मैं बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम को लागू नहीं होने दूंगी। मैं उन्हें फूट डालकर राज करने की इजाजत नहीं दूंगी। यहां 33 प्रतिशत मुसलमान हैं। वे सदियों से यहां रह रहे हैं। उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।”
    ममता सरकार गई थी कोर्ट
    संशोधित कानून के अनुसार, वक्फ बोर्ड और न्यायाधिकरणों में गैर-मुस्लिम सदस्य होंगे और अगर किसी संपत्ति पर वक्फ होने का दावा किया जाता है तो सरकार इस संबंध में अंतिम फैसला लेगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार इस कानून के खिलाफ कोर्ट भी गई, लेकिन उसे अनुकूल फैसला नहीं मिला। संशोधित अधिनियम की धारा 3बी में कहा गया है कि देश भर में सभी रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियों की जानकारी छह महीने (5 दिसंबर, 2025) के भीतर सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की जानी चाहिए। राज्य अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों को जारी पत्र के अनुसार, 8,000 से ज्यादा वक्फ सम्पदाएं हैं और सभी सूचनाएं संबंधित मुतवल्लियों द्वारा अपलोड की जानी चाहिए।
    ममता सरकार के आठ निर्देश
    साइट (उम्मीद पोर्टल) पर एक नजर डालें और इससे परिचित हों
    संबंधित मुतवल्लियों, इमामों/मदरसा शिक्षकों को शामिल करके जल्द से जल्द केंद्रीय पोर्टल पर डिटेल अपलोड करने के लिए बैठकें/वर्कशॉप आयोजित करें।
    डेटा एंट्री दो हिस्सों में की जाएगी। पहला तो व्यक्तिगत मुतवल्लियों द्वारा ओटीपी-आधारित प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन और दूसरा, वक्फ संपत्ति से जुड़े विवरणों का पंजीकरण।
    विवादास्पद वक्फ संपत्ति, यदि कोई हो, को इस चरण में रजिस्टर्ड करने की जरूरत नहीं है।
    विशेष रूप से कार्य के लिए अधिकारियों को नियुक्त करें और दैनिक प्रगति की निगरानी करें
    राज्य-स्तरीय दफ्तरों के वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित जिलों का दौरा करने के लिए तैनात किया जाए।
    आठ जिलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं और शेष जिले भी इसे स्थापित कर सकते हैं।
    राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वर्चुअल मोड में रोजाना ट्रेनिंग (दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक) दी जाएगी। इससे राज्य भर के सभी दफ्तरों से भाग लिया जा सकता है।

    Post Views: 126

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775775
    Hits Today : 5539
    Who's Online : 16
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.