Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी में बदलाव आया : अमित शाह

    कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी में बदलाव आया : अमित शाह

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 30, 2026 राजनीति

     

    – भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को बताया ऐतिहासिक करार

    – राहुल गांधी को है असम के सम्मान,वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने असम का गमोसा नहीं पहना

    बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के लिए असम के दौरे पर हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ में कहा कि असम के चाय बागान के श्रमिकों ने भारत के अर्थतंत्र को मजबूत किया है। डिबूग्रढ़ की भूमि ने भारत को वैश्विक पहचान दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम प्रवास के दौरान डिब्रूगढ़ के खानिकर परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचे। मंच से उन्होंने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को ऐतिहासिक करार दिया। अब असम की चाय फ्री टैरिफ के साथ जाएगी यूरोप: शाह शाह ने कहा कि इस समझौते का सबसे बड़ा लाभ असम के लोगों को मिलेगा। शाह के अनुसार, अब डिब्रूगढ़ और असम के चाय बागानों में उत्पादित चाय यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों में बिना किसी शुल्क के पहुंचेगी। यह यूरोप की सुबह की चाय तक असम की चाय को सीधी पहुंच देगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से असम की चाय के लिए एक विशाल अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलेगा और यह पेरिस से बर्लिन तक बिना शुल्क पहुंचेगी, जिससे स्थानीय उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा और आय में बढ़ोतरी होगी। गृह मंत्री ने खेल और युवा विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए डिब्रूगढ़ में अत्याधुनिक बहु-विषयक खेल परिसर के पहले चरण के उद्घाटन की घोषणा की. उन्होंने बताया कि विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले इस परिसर के दूसरे चरण के लिए 209 करोड़ रुपये की लागत से आधारशिला भी रखी गई है। डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित करने से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए शाह ने कहा कि विधानसभा सत्रों के दौरान विधायकों के लिए आवासीय फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. इसके अलावा, डिब्रूगढ़ में 120 बीघा भूमि पर 292 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड लाइफ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जो रोग निगरानी, अनुसंधान और निदान पर केंद्रित होगा। बाढ़ नियंत्रण को लेकर शाह ने कहा कि सरकार का लंबे समय से संजोया गया सपना अब साकार होने जा रहा है. उपग्रह सर्वेक्षणों से चिन्हित आर्द्रभूमि क्षेत्रों में 15 बड़े तालाब विकसित किए जाएंगे, जिससे ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिंचाई, बहुफसली खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को बढ़ावा देगी. इससे पहले दिन में अमित शाह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल भी उपस्थित रहे। अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना: इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम और पूर्वोत्तर का अपमान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में असम और नॉर्थ-ईस्ट का गमछा सम्मान और पहचान का प्रतीक बन चुका है, लेकिन राहुल गांधी ने इसका सम्मान नहीं किया. जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में सभी ने असम का गमछा पहना था, लेकिन केवल एक व्यक्ति ऐसा था जिसने गमछा नहीं डाला और वह राहुल गांधी थे भला आपकी क्या दुश्मनी है? नॉर्थ-ईस्ट के साथ इतना अन्याय क्यों करते हैं?
    गृह मंत्री शाह ने कहा, “राष्ट्रपति के एट-होम कार्यक्रम में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने असम का गमोसा नहीं पहना। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी ने असम का गमोसा क्यों नहीं पहना? राष्ट्रपति भवन में उपस्थित सभी लोगों ने गमोसा पहना था। राहुल गांधी को पूर्वोत्तर से क्या दुश्मनी है? बीजेपी इस क्षेत्र की संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।”
    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, “राहुल गांधी जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है, वह पूर्वोत्तर राज्य की संस्कृति के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर बर्दाश्त नहीं करेगी।” राज्य में अराजकता और हिंसा भड़काने के लिए विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि कांग्रेस ने असम को बंदूकें, गोलियां, संघर्ष और मौतों के अलावा क्या दिया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में दूसरे विधानसभा परिसर समेत 1,715 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण किया। शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ऊपरी असम के विधानसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों, राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ”विपक्ष पर शाह ने बोला हमला: घुसपैठ और अतिक्रमण के मुद्दे पर इशारा करते हुए शाह ने विपक्ष पर वोट बैंक बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “26000 हेक्टेयर जमीन के विशाल क्षेत्र को बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों से मुक्त करा लिया गया है और यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हासिल की है। आज, मैं असम की दूसरी राजधानी की धरती पर एक वादा करता हूं, हेमंत के नेतृत्व में, अगर बीजेपी यहां तीसरी बार सरकार बनाती है, तो असम से हर अवैध प्रवासी को एक-एक करके हटा दिया जाएगा। ये अवैध प्रवासी असम या राष्ट्र के लिए कोई योगदान नहीं देते।”
    यहां की चाय यूरोपीय देशों में पहुंचेगी- अमित शाह
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। कुछ दिन पहले, 26-27 जनवरी को, भारत सरकार ने यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ एफटीए किया। इस मुक्त व्यापार समझौते का सबसे बड़ा लाभ डिब्रूगढ़ के लोगों को मिलने वाला है। यहां के चाय बागानों में उगी चाय सभी 27 यूरोपीय देशों में जीरो टैरिफ के साथ पहुंचेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने असमिया चाय के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार खोल दिया है। एक तरह से, हमारी चाय दुनिया के एक तिहाई हिस्से में जीरो टैरिफ के साथ पहुंचेगी। हम अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा में अपना मुनाफा बढ़ा सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे लिए पेरिस से बर्लिन तक अपनी चाय ले जाने का रास्ता खोल दिया है।”शाह ने करेनग चापोरी में ताकाम मिसिंग पोरिन केबांग द्वारा आयोजित 10वें ‘मिसिंग युवा महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की, ताकि राज्य को घुसपैठ से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।
    उन्होंने आरोप लगाया, ”कांग्रेस शासन के दौरान असम की जनसांख्यिकी पूरी तरह बदल गई। घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढ़कर 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुसंख्यक हो गये।” शाह ने कहा कि मोदी सरकार राज्य में जनसांख्यिकीय प्रवृत्ति को पलटने के लिए विभिन्न तरीकों से काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”यदि आप असम में घुसपैठ रोकना चाहते हैं, तो भाजपा सरकार को तीसरी बार चुनकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के हाथों को मजबूत करें।आपकी मेहनत करने की संस्कृति के कारण ही घुसपैठिए इस तरफ नहीं आ पाए हैं।” शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान कई आदिवासी समुदायों को अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र द्वारा नियुक्त वार्ताकार के माध्यम से ‘मिसिंग’ समुदाय की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Post Views: 89

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    संवाददाता (पंकज सिंह) बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में…

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1635589
    Hits Today : 2059
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.