Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » खत्म नहीं हो रही पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, कोर्ट सख्त विधानसभा स्पीकर भी कर रहे अनदेखी

    खत्म नहीं हो रही पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें, कोर्ट सख्त विधानसभा स्पीकर भी कर रहे अनदेखी

    पूर्व मंत्री का दावा उन्होंने नहीं की कोई धोखाधड़ी, उनके पीछे साजिश
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 27, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ कोलकाता: जमानत पर रिहा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने विधानसभा स्पीकर के कार्यालय को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पूछा कि विधानसभा सत्र कब होगा और उनकी सीट कहां आवंटित की जाएगी। हालांकि, स्पीकर बिमान बनर्जी पत्र को अनदेखी कर रहे हैं।बुधवार को एक सवाल के जवाब में स्पीकर ने कहा, पार्थ बाबू ने पत्र के माध्यम से पूछा था कि विधानसभा सत्र कब शुरू होगा और वे कहां बैठेंगे। इसमें अहमियत देने वाली कोई बात नहीं है। जब सभी के साथ उन्हें भी बता दिया जाएगा।।उल्लेखनीय है कि तृणमूल ने पार्थ को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। नतीजतन, पुरानी जगह पर बैठने का सवाल नहीं उठता। विधानसभा सत्र में क्रमवार, मुख्यमंत्री समेत मंत्री स्पीकर के दाईं ओर होते हैं, और रूलिंग पार्टी के विधायक उनके बगल में होते हैं। भाजपा विधायक स्पीकर के बाईं ओर बैठते हैं। एआईएसएफ विधायक नौसाद सिद्दीकी बीच वाली लाइन में हैं। सूत्रों के अनुसार, निलंबित होने के नाते पार्थ चटर्जी को नौसाद सिद्दीकी के बगल में बैठना पड़ सकता है।बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बैंकशाल कोर्ट के जज ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह जमानत मिलने के बाद भी व्यक्तिगत रूप से हाजिर नहीं होते हैं, तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है।पार्थ चटर्जी और अन्य आरोपियों को “नौकरी के बदले नकदी” घोटाले में विशेष ईडी अदालत में पेश होना था, जिसकी जांच ईडी कर रही है। जबकि अन्य आरोपी अदालत में मौजूद थे, चटर्जी के वकील ने दलील दी कि वह बीमारी के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो सके।
    इस पर जस्टिस सुवेंदु साहा ने कहा, “डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह नहीं दी थी, फिर वह अनुपस्थित क्यों हैं? उन्हें निचली अदालत में पेश होना ही होगा।” जस्टिस साहा ने यह भी कहा कि भले ही चटर्जी को उच्च न्यायालयों द्वारा जमानत दी गई है, लेकिन उनकी अदालत के पास इसे रद्द करने का अधिकार है। इसके बाद उनके वकीलों ने अदालत को सूचित किया कि चटर्जी अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे।
    हालांकि चटर्जी खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ईडी अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने में विफल रहे, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वह मुख्यधारा की राजनीति में तेजी से वापसी की योजना बना रहे हैं।
    पूर्व मंत्री, जो अभी भी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी को पत्र लिखकर सदन के अगले सत्र के बारे में स्पष्टता मांगी है। मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि हां, मुझे पार्थ चटर्जी का पत्र मिला है कि विधानसभा का अगला सत्र कब होगा। उन्हें अन्य विधायकों की तरह समय पर सूचित कर दिया जाएगा। उन्हें भी वे सभी सुविधाएं मिलेंगी जो अन्य विधायकों को मिलती हैं। निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता ने रिहाई के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और निवासियों से बातचीत करने की योजना की भी घोषणा की है।
    बता दें, ईडी ने पार्थ चटर्जी को जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) में बड़े पैमाने पर “नौकरी के बदले नकद घोटाले” के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच के तहत गिरफ्तार किया था, जो 2014 से 2021 तक उनके शिक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान हुआ था। चटर्जी को 11 नवंबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    Post Views: 44

    Related Posts

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026By Roaming Express

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026By Roaming Express

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026By Roaming Express

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026By Roaming Express

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026By Roaming Express

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    – कहा सिलीगुड़ी से काशी तक बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कहा आभार -…

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533622
    Hits Today : 2672
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.