Author: Roaming Express
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग (EC) की ओर से जारी केंद्रीय पर्यवेक्षकों की सूची पर आपत्ति जताते हुए इसमें बदलाव की मांग की है। राज्य सरकार ने आयोग को पत्र लिखकर 15 में से 9 आईएएस अधिकारियों के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा है, जिनमें राज्य के गृह सचिव भी शामिल हैं। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में तैनात हैं अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव प्रशासनिक और आधिकारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भेजा गया है। सरकार का कहना है कि जिन अधिकारियों के नाम सुझाए गए हैं, वे राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर कार्यरत हैं,…
– भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को बताया ऐतिहासिक करार – राहुल गांधी को है असम के सम्मान,वे एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने असम का गमोसा नहीं पहना बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के लिए असम के दौरे पर हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ में कहा कि असम के चाय बागान के श्रमिकों ने भारत के अर्थतंत्र को मजबूत किया है। डिबूग्रढ़ की भूमि ने भारत को वैश्विक पहचान दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम प्रवास के दौरान डिब्रूगढ़ के खानिकर परेड ग्राउंड…
– आज होगी कोर्ट में पेशी, डीआरआई ने गुप्त सूचना पर दबोचा अशोक झा/ सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी के इंडो-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी इलाके में केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चांदी की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात सीमा पर एसएसबी और डीआरआई की संयुक्त गश्त के दौरान नेपाल की एक महिला के कब्जे से चांदी के चार पैकेट बरामद किए गए। सेंट्रल रेवेन्यू इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला देवी कला खड़का है, जो नेपाल के झापा जिले की रहने वाली है। लगभग 10 kg चांदी, जिसकी कीमत…
– परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे मेयर गौतम देव, पुलिस कारण का कर रही है जांच अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के धर्म नगर के एक अधिकारी ने कथित तौर पर गुरुवार दोपहर को सेवोक के पास कोरोना ब्रिज से तीस्ता नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार को ढांढस बंधाने के लिए मेयर गौतम देव वार्ड पार्षद के साथ उनके घर पहुंचे है।आत्महत्या के कारण क्या है इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा कि श्रवण कहार ने शाम करीब चार बजे पुल से छलांग लगा दी और लगभग एक घंटे बाद राम्बी पुलिस चौकी…
– दोनों राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह है काफी महत्वपूर्व अशोक झा/ कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम से असम के दो ओर बंगाल के एक दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर होंगे, जो एक महीने के भीतर राज्य की उनकी दूसरी यात्रा है। इस दौरान वे बुनियादी ढांचे, वन्यजीव संरक्षण और सांस्कृतिक मेल-जोल से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।अमित शाह के इस दौरे का मुख्य केंद्र बिंदु डिब्रूगढ़ होगा, जहां वे असम विधानसभा के दूसरे परिसर की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत…
– अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब अशोक झा, मुंबई: महाराष्ट्र के लाडले ‘दादा’ का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है, जहां हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ इसी मैदान पर किया जाएगा। एनसीपी नेता किरण गुजर ने बताया कि अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे गदिमा सभागार से शुरू होगी, जो मुख्य मैदान तक पहुंचेगी, जहां अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।विमान हादसे में ‘दादा’ के निधन की खबर ने पूरे देश को सन्न…
– पीएम पर साधा निशाना कहा, लोग सिंगूर आकर टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़कर कहते हैं कि मैं बंगाल के लिए ये करूंगा – एसआईआर के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनी, यहां की मिट्टी ने मुझे विजेता बनाया अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।मुख्यमंत्री ने कहा, “एसआईआर के नाम पर एनआरसी लागू करने की साजिश चल रही है। मैं प्रधानमंत्री से पूछती हूं कि आपकी पत्नी का टाइटल क्या है? बंगाल की बेटियां शादी के बाद ससुराल जाती हैं, उनका सरनेम बदल जाता है,…
– अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे होगा अजित पवार के अंतिम संस्कार अशोक झा/ मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे होगा अजित पवार के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। बारामती एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की आंखें नम हैं। अजित पवार का शव बारामती मेडिकल कॉलेज से विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड ले जाया जा रहा है, ताकि समर्थक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। कल, गुरुवार को सुबह 11 बजे दिवंगत नेता अजित पवार का…
अशोक झा/ मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश होने की खबर है। यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवाल अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ।वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने…
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात की चिंता है कि बंगाल कैसे आगे अशोक झा/ कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल पहुंचे नितिन नवीन ने मंगलवार देर शाम कोयलांचल क्षेत्र के दुर्गापुर में आयोजित कमल मेले का उद्घाटन किया।इस मौके पर अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल की संस्कृति और कला को विशिष्ट पहचान दिलाने वाले महान व्यक्तित्वों को याद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविख्यात फिल्मकार सत्यजीत रे को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से जिस तरह बंगाल…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1939 |
Who's Online : 6 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 1939
Who's Online : 6