Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: फुटहिया में कांवड़ महोत्सव का भव्य आगाज, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बांटा प्रसाद; गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

    August 10, 2026

    Basti News: शिकायत करने से नाराज दबंगों ने महिला को रास्ते में रोककर पीटा, आठ हजार रुपये छीने

    August 10, 2026

    Basti News: कांवड़ यात्रा के बीच गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार; 10 किलो गांजा बरामद

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » करोड़ों की ठगी करने वाला इनामी जालसाज सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

    करोड़ों की ठगी करने वाला इनामी जालसाज सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressFebruary 12, 2026 क्राइम

     

    – दोनों गिरोह बना सुनियोजित तरीके से अंतरराज्यीय नेटवर्क बनाकर लोगों को कर रहा था करोड़ों की ठगी

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: राजस्थान के बनीपार्क थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो दस-दस हजार रुपये के इनामी आरोपितों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है।
    दोनों ही आरोपितों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। दोनों आरोपित वर्ष 2019 से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ जयपुर शहर सहित अन्य राज्यों में कई प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है।
    पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि बनी पार्क थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के शातिर ठग विनय उर्फ विजय पोद्दार (अग्रवाल) और विकास उर्फ बिकास पोद्दार (अग्रवाल) को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में पुलिस दस आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
    पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने सिपरी, रेनसेल एलेकेन फॉनवी, बी.एम.डब्ल्यू. प्रेशियस मेटल ट्रेड लिंकर आदि नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई सहित अन्य स्थानों पर कार्यालय खोल कर रेडियोएक्टिव मटेरियल, आर्टिकल-192, दुर्लभ पेंटिंग, मैजिक मिरर, करामाती चश्मा और चमत्कारी माला बेचने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की। वहीं पीड़ितों को नासा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, डीआरडीओ और रक्षा मंत्रालय के फर्जी दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया जाता था। केमिकल टेस्टिंग के नाम पर आगर रोड स्थित फार्महाउस पर कथित जांच कराई जाती और बार-बार टेस्ट फेल बताकर करोड़ों रुपये वसूले जाते थे। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 471 और 120-बी आईपीसी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मामलों में चालान पेश हो चुके हैं, जबकि कई प्रकरण लंबित थे और दोनों ही आरोपितोें पर दस-दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
    अब तक दर्ज मामलों में गिरोह द्वारा करीब 26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने गिरोह के फार्महाउस और ठिकानों पर दबिश देकर एंटीक पेंटिंग, कथित करामाती सामग्री और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की गई है।
    थानाधिकारी मनोज कुमार बेरवाल ने बताया कि बनीपार्क थाने में वर्ष 2019 में हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, सवाई माधोपुर और जयपुर के व्यापारियों से 5.55 करोड़, 3.09 करोड़, 4.80 करोड़, 8 करोड़, 1.25 करोड़ और 25 लाख रुपए सहित अन्य राशियों की ठगी के प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा सांगानेर, झालूपुरा, दिल्ली और पंजाब में भी मामले दर्ज हैं।
    इस गिरोह के 10 सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें अजय सिंह, सत्यनारायण, गणेश इंगोले, अमित गुप्ता, राकेश गोयल, सन्नी जैन, चंद्र सैनी, आशीष गुप्ता, शिवानी गुप्ता और भवानी सिंह शेखावत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनियोजित तरीके से अंतरराज्यीय नेटवर्क बनाकर लोगों को करोड़ों की ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने इन दोनों को तकनीकी विश्लेषण की मदद से सिलीगुड़ी में लोकेट किया और वहां दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    Post Views: 97

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: फुटहिया में कांवड़ महोत्सव का भव्य आगाज, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बांटा प्रसाद; गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

    August 10, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: फुटहिया में कांवड़ महोत्सव का भव्य आगाज, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बांटा प्रसाद; गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

    August 10, 2026

    पवन सिंह के भजनों पर झूमे कांवड़िए; कल्पना पटवारी ने बांधा समां संवाददाता ( पंकज…

    Basti News: शिकायत करने से नाराज दबंगों ने महिला को रास्ते में रोककर पीटा, आठ हजार रुपये छीने

    August 10, 2026

    Basti News: कांवड़ यात्रा के बीच गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार; 10 किलो गांजा बरामद

    August 10, 2026

    रालोद का बड़ा फैसला: ऐश्वर्य राज सिंह बने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष,पूर्वांचल और युवाओं को साधने की कोशिश 

    August 7, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: फुटहिया में कांवड़ महोत्सव का भव्य आगाज, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बांटा प्रसाद; गूंजे हर-हर महादेव के जयकार

    August 10, 2026

    Basti News: शिकायत करने से नाराज दबंगों ने महिला को रास्ते में रोककर पीटा, आठ हजार रुपये छीने

    August 10, 2026

    Basti News: कांवड़ यात्रा के बीच गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार; 10 किलो गांजा बरामद

    August 10, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1664206
    Hits Today : 2363
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.