Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, कहा बिहार को विकसित राज्य बनाना है

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 14, 2026 बिहार

     

    – नीतीश के बताए रास्ता और भाजपा के संकल्प के साथ आगे बढूंगा

    अशोक झा/ पटना: बिहार की राजनीति ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसका अर्थ है कि वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी। इससे यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. अब कल (बुधवार) सुबह 11 बजे लोक भवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर पटना आए थे. इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष, विनोद तावड़े जैसे नेता भी मौजूद रहे. अब बिहार की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में होगी. माना जा रहा है कि कल (बुधवार) लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा. शुरू से ही इस बात की चर्चा थी कि सम्राट चौधरी ही बिहार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. अब नेता चुने जाने के बाद इस पर मुहर लग गई है।नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी।
    बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण:
    बता दें, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. फिलहाल, सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं, जिससे नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।मंत्रिमंडल में और कौन-कौन होंगे शामिल?:
    जानकारी के अनुसार बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के तहत 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं उनके अलावा कल ही विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. यानि बिहार की नई सरकार में बीजेपी का सीएम और जेडीयू कोटे से 2 डिप्टी सीएम होंगे. इसके अलावा कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य चेहरे किसी दूसरी तारीख को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
    जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री,श्रवण कुमार,अशोक चौधरी,लेसी सिंह, मदन सहनी,जमा खां, सुनील कुमार,बीजेपी कोटे से ये बन सकते हैं मंत्री विजय कुमार सिन्हा,मंगल पांडेय,रामकृपाल यादव ,दिलीप जायसवाल,श्रेयसी सिंह,लखेंद्र पासवान , रमा निषाद,प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,अरुण शंकर प्रसाद
    संजय सिंह ‘टाइगर’LJPR, HAM, RLM से कौन-कौन मंत्री?एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है. संभावित नामों मेंसंतोष कुमार सुमन (हम), संजय पासवान (एलजेपी),संजय कुमार सिंह (एलजेपी)
    दीपक प्रकाश (आरएलएम)।सामाजिक संतुलन पर रहेगा फोकस: राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. ओबीसी, सवर्ण, दलित और महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल तैयार किया जा सकता है. इसके साथ ही युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण भी देखने को मिल सकता है।कौन हैं सम्राट चौधरी?: बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं. वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. उनकी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से हुई है। वे मुंगेर जिले से आते हैं और शकुनी चौधरी के बेटे हैं. 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे हैं. वे खुद भी सांसद और विधायक रहे थे. शकुनी चौधरी एक वक्त लालू प्रसाद के काफी करीबी हुआ करते थे।
    1990 से शुरू हुई है सम्राट की राजनीति: सम्राट चौधरी साल 1990 में सक्रिय राजनीति में आए. दूसरी ओर 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था. 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं. साल 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी वे काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे। वर्ष 2000 और 2010 में वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. बीजेपी में रहते हुए पिछले साल (2025) तारापुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। आरजेडी में रहने के बाद, 2014 में वे जेडीयू में आए और जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) बने। इसके बाद साल 2018 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। अब वे बिहार के नए सीएम बनेंगे।

    Post Views: 78

    Related Posts

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी बना दिया धनवान, छह ठिकानों पर रेड

    April 1, 2026By Roaming Express

    आय से अधिक संपति मामले में किशनगंज एसडीपीओ पर कसा शिकंजा

    April 1, 2026By Roaming Express

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    February 26, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647132
    Hits Today : 2912
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.