Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    Basti News: जिले के तीन टोल कंपनियों का अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त  विभाग ने भेजा  नोटिस , कंपनियों ने नहीं किया एग्रीमेंट का पालन

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJune 3, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में संचालित तीन प्रमुख टोल प्लाजा के अनुबंध-पत्रों का समय से नवीनीकरण नहीं कराए जाने के मामले में स्टांप विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त स्टांप ने संबंधित टोल संचालक कंपनियों को नोटिस जारी कर अनुबंध-पत्रों और अन्य आवश्यक अभिलेखों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस जारी होने के बाद टोल कंपनियों में हलचल बढ़ गई है।

    विभागीय जांच में सामने आया है कि कई टोल कंपनियों के अनुबंध-पत्रों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन निर्धारित समय के भीतर उनका नवीनीकरण नहीं कराया गया। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए विभाग ने संबंधित कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

    सहायक आयुक्त स्टांप कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में अनुबंध-पत्र, नवीनीकरण से संबंधित अभिलेख तथा स्टांप शुल्क से जुड़े दस्तावेज निर्धारित अवधि के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभिलेखों की जांच के बाद आवश्यक होने पर बकाया स्टांप शुल्क और जुर्माने की वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।

    जिले के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर संचालित इन टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इससे टोल कंपनियों को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में अनुबंध संबंधी अनियमितताओं को लेकर विभाग सतर्क हो गया है।

    13.37 करोड़ रुपये स्टांप शुल्क बकाया

    निबंधन विभाग के अनुसार जिले की विभिन्न टोल कंपनियों पर कुल 13.37 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क बकाया है। यह मामला वर्तमान में जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। विभाग का आरोप है कि मेसर्स प्रकाश अस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवेज, शिवा कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड, सुनील जिंदल, मेसर्स प्रकाश अस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड तथा मनोज कुमार बंसल ने अनुबंध के तहत देय स्टांप शुल्क समय पर जमा नहीं किया।

    एग्रीमेंट के बिना हो रही टोल वसूली

    सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2004 में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के निर्माण के बाद लखनऊ और बिहार के बीच आवागमन सुगम हुआ। इसके बाद विभिन्न टोल कंपनियां नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से टोल वसूली का कार्य कर रही हैं, लेकिन कई मामलों में निबंधन विभाग में विधिवत पंजीकृत एग्रीमेंट नहीं कराए गए। इससे विभाग को हर वर्ष करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में अक्सड़ा, मड़वानगर और चौकड़ी स्थित टोल प्लाजा एवं संग्रह केंद्रों को नोटिस जारी कर अनुबंध-पत्रों की मांग की गई है। दस्तावेज प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, न्यायालय का निर्णय आने के बाद बकाया स्टांप शुल्क की वसूली भी सुनिश्चित की जाएगी।

    Post Views: 162

    Related Posts

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026By Roaming Express

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026By Roaming Express

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026By Roaming Express

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026By Roaming Express

    Bast News: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वीडियो बनाकर दी धमकी; तीन पर मुकदमा

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti News:मदरसे के अभिलेखों में जीवित लोगों को दिखाया मृत, प्रबंधक गिरफ्तार

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026

    उप्र बस्ती जिले में शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह…

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026

    बभनान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 66 दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026

    Bssti news:बड़े मंगल पर कंपनी बाग शिव मंदिर में भजन-कीर्तन, झांकी व विशाल भंडारा 16 जून को

    June 13, 2026

    बस्ती में 30 लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1633536
    Hits Today : 439
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.