Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:सरकारी जमीन पर लगा मोबाइल टावर, कार्रवाई के इंतजार में ग्रामीण

    August 6, 2026

    Basti News: मां शांति सेवा संस्थान की ओर से पांच से छह लाख कांवड़ियों के लिए फुटहिया पर तैयारियां तेज

    August 6, 2026

    Basti News: नए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाली बस्ती मंडल की कमान

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की आंच बस्ती तक, ट्रस्ट कर्मी महेश की संपत्तियों की पड़ताल

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच की आंच बस्ती तक, ट्रस्ट कर्मी महेश की संपत्तियों की पड़ताल

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJuly 17, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले के पास  अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच की आंच अब बस्ती जिले तक पहुंच गई है। हर्रैया तहसील क्षेत्र के पैकोलिया थाना अंतर्गत इटवा कुनगाई गांव निवासी महेश का नाम जांच के दायरे में आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी आय के स्रोत और अचल संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि महेश श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से जुड़े लेखा संबंधी कार्य और टैली एंट्री का काम करता था। उसका नाम चढ़ावा चोरी प्रकरण के मुख्य आरोपी रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू का करीबी होने के कारण भी चर्चा में है। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले आर्थिक रूप से साधारण स्थिति वाले परिवार के नाम पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में जमीनों की खरीद हुई है, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

    सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद 12 जून को इटवा राजा गांव में करीब छह बीघा भूमि, बेनीपुर में दो गाटों की जमीन तथा हर्रैया तहसील के करनपुर में एक भूखंड खरीदा गया। इन संपत्तियों का बैनामा महेश के भाई रमेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम होने की बात सामने आई है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि अयोध्या, दर्शननगर, बस्ती, लखनऊ और प्रयागराज में भी परिवार के नाम संपत्तियां हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    महेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। बड़े भाई प्रयागराज में संविदा कर्मचारी, दूसरे भाई कचहरी में मुंशी और सबसे छोटे भाई गौर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी हैं। करीब दस वर्ष पहले दिल्ली जाने के बाद महेश श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने पर अयोध्या में बस गया और वहीं कार्य करने लगा।

    ग्रामीणों के अनुसार, उसके पिता परसा चौराहे पर नाई का काम करते थे। गांव में परिवार का दो मंजिला मकान है, जबकि परसा-परसुरामपुर-अयोध्या मार्ग पर एक अन्य मकान निर्माणाधीन है। गुरुवार को उसके पैतृक घर पर सन्नाटा पसरा रहा। छोटे भाई कमलेश की पत्नी खुशबू ने बताया कि महेश अपने परिवार के साथ अयोध्या में रहता है और उनके कार्यों की जानकारी उन्हें नहीं है।

    गांव के लोगों का कहना है कि महेश अक्सर लग्जरी वाहन से गांव आता था और कुछ समय रुकने के बाद वापस लौट जाता था। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

    Post Views: 126

    Related Posts

    Basti News: मां शांति सेवा संस्थान की ओर से पांच से छह लाख कांवड़ियों के लिए फुटहिया पर तैयारियां तेज

    August 6, 2026By Roaming Express

    Basti News: नए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाली बस्ती मंडल की कमान

    August 6, 2026By Roaming Express

    Basti News:मेरा दिलीप आएगा…’ बेटे की राह तकते-तकते बुजुर्ग मां ने तोड़ा दम

    August 6, 2026By Roaming Express

    Basti news:कैंसर पीड़ित राजकुमार को मिला मनीष का सहारा, ‘पहल’ संस्था उठाएगी इलाज का पूरा खर्च

    August 3, 2026By Roaming Express

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026By Roaming Express

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:सरकारी जमीन पर लगा मोबाइल टावर, कार्रवाई के इंतजार में ग्रामीण

    August 6, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:सरकारी जमीन पर लगा मोबाइल टावर, कार्रवाई के इंतजार में ग्रामीण

    August 6, 2026

    मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हटा टावर, प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे…

    Basti News: मां शांति सेवा संस्थान की ओर से पांच से छह लाख कांवड़ियों के लिए फुटहिया पर तैयारियां तेज

    August 6, 2026

    Basti News: नए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाली बस्ती मंडल की कमान

    August 6, 2026

    Basti News:मेरा दिलीप आएगा…’ बेटे की राह तकते-तकते बुजुर्ग मां ने तोड़ा दम

    August 6, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:सरकारी जमीन पर लगा मोबाइल टावर, कार्रवाई के इंतजार में ग्रामीण

    August 6, 2026

    Basti News: मां शांति सेवा संस्थान की ओर से पांच से छह लाख कांवड़ियों के लिए फुटहिया पर तैयारियां तेज

    August 6, 2026

    Basti News: नए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने संभाली बस्ती मंडल की कमान

    August 6, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1660651
    Hits Today : 2079
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.