Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    September 7, 2026

    बस्ती में लॉन्च हुई बजाज पल्सर N160 SS, युवाओं को आकर्षित करेगा स्पोर्टी लुक

    September 6, 2026

    Basti News :थानेदार की मौत का राज खुला! हनीट्रैप गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों की वसूली का आरोप

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 7, 2026 उत्तर प्रदेश

     सीसीटीवी और खर्च पर पाबंदी से नाराज थी शालू, पूर्व कर्मचारी और साथी ने चाकू से गोदकर की थी दवा कारोबारी की हत्या

    कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनकी बहू शालू ने ही कराई थी। शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम को छह लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। विशाल ने अपने साथी राजकिशोर के साथ मिलकर कारोबारी की हत्या की।

    पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले रविवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए विशाल और राजकिशोर को भी जेल भेजा जा चुका है।

    सीसीटीवी और रोक-टोक बनी हत्या की वजह

    पुलिस के अनुसार, शालू अपने ससुर की रोक-टोक से परेशान थी। विनीत ने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, जिससे शालू को अपनी निजता भंग होने की शिकायत थी। इसके अलावा देर रात पार्टी में जाने, पहनावे और अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होता था।

    पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को देर रात पार्टी से लौटने को लेकर हुए विवाद के बाद शालू ने ससुर की हत्या की साजिश रची।

    पूर्व कर्मचारी को छह लाख में दी सुपारी

    पुलिस जांच में सामने आया कि शालू ने अपने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम से संपर्क किया। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत हुई। सीडीआर के अनुसार, एक जुलाई से वारदात वाले दिन तक दोनों के बीच करीब 35 से 40 बार बातचीत हुई। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच 14 बार फोन पर बात हुई।

    पुलिस के मुताबिक, शालू ने विशाल को फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी उपलब्ध कराई और उसे घर में प्रवेश कराने की व्यवस्था की।

    पति के साथ पार्टी में गई, घर में छिप गए हत्यारे

    घटना वाली रात शालू अपने पति और बच्चे के साथ पार्टी में चली गई। इससे पहले विशाल और राजकिशोर फ्लैट में पहुंचकर अंदर छिप गए थे। सुरक्षा गार्ड ने जब दोनों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने शालू से फोन पर बात कराई। पुलिस के अनुसार, शालू ने उन्हें अंदर आने की अनुमति दी थी।

    इसके बाद दोनों आरोपी फ्लैट के अंदर चले गए और कमरे में छिपकर विनीत के लौटने का इंतजार करने लगे।

    घर लौटे कारोबारी तो आरोपियों ने कर दिया हमला

    करीब रात 10:45 बजे विनीत घर लौटे। उन्होंने फ्रिज में रखी मिठाई खाई और पानी पिया। इसके बाद वह कमरों को लॉक करने लगे। बेटे के कमरे में पहुंचने पर उन्होंने वहां विशाल और राजकिशोर को छिपा देखा। पूछताछ करने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया।

    आरोप है कि विशाल ने चाकू से कारोबारी पर ताबड़तोड़ वार किए। पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर 26 वार मिले थे। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    हत्या को हार्टअटैक दिखाने की थी योजना

    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, शुरुआती योजना हत्या को हार्टअटैक का रूप देने की थी। आरोप है कि शालू ने विशाल से सोने के बाद तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने को कहा था। हालांकि, विनीत के दोनों आरोपियों को देख लेने के बाद योजना बदल गई और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

    लूट नहीं हुई तो पुलिस को हुआ शक

    हत्या के बाद घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षा गार्ड का बयान और शालू व विशाल के बीच लगातार हुई बातचीत ने पुलिस का शक गहरा किया। पूछताछ में पुलिस ने जब शालू के सामने इन साक्ष्यों को रखा तो वह टूट गई और पुलिस के अनुसार, उसने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

    2022 में चोरी के आरोप में निकाला गया था

    विशाल पहले विनीत मिनोचा की बिरहाना रोड स्थित दवा की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, 2022 में चोरी के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। बाद में कारोबारी के बेटे सुब्रत के कहने पर वह छोटे-मोटे काम के लिए घर आने-जाने लगा था।

    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि बहू की आरोपी से बातचीत, गलत नाम बताकर अपार्टमेंट में प्रवेश कराने और चाबी उपलब्ध कराने जैसे साक्ष्य सामने आने के बाद उसने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की। मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    Post Views: 159

    Related Posts

    बस्ती में लॉन्च हुई बजाज पल्सर N160 SS, युवाओं को आकर्षित करेगा स्पोर्टी लुक

    September 6, 2026By Roaming Express

    Basti News :थानेदार की मौत का राज खुला! हनीट्रैप गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों की वसूली का आरोप

    September 6, 2026By Roaming Express

    Basti news :जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बिखेरी कृष्ण भक्ति की छटा

    September 4, 2026By Roaming Express

    Basti news :बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    August 29, 2026By Roaming Express

    Basti News: घर के सामने फोन पर बात कर रही युवती से मोबाइल और नकदी छीनी

    August 27, 2026By Roaming Express

    Basti News:रामराज उर्फ गम्मज हत्याकांड में बड़ा फैसला, छह साल बाद तीनों आरोपी दोषमुक्त

    August 27, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    September 7, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    September 7, 2026

     सीसीटीवी और खर्च पर पाबंदी से नाराज थी शालू, पूर्व कर्मचारी और साथी ने चाकू…

    बस्ती में लॉन्च हुई बजाज पल्सर N160 SS, युवाओं को आकर्षित करेगा स्पोर्टी लुक

    September 6, 2026

    Basti News :थानेदार की मौत का राज खुला! हनीट्रैप गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों की वसूली का आरोप

    September 6, 2026

    Basti news :जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बिखेरी कृष्ण भक्ति की छटा

    September 4, 2026
    LATEST NEWS

    Kanpur News:ससुर की रोक-टोक से परेशान बहू ने ही कराई हत्या, छह लाख में दी थी सुपारी

    September 7, 2026

    बस्ती में लॉन्च हुई बजाज पल्सर N160 SS, युवाओं को आकर्षित करेगा स्पोर्टी लुक

    September 6, 2026

    Basti News :थानेदार की मौत का राज खुला! हनीट्रैप गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, लाखों की वसूली का आरोप

    September 6, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1695617
    Hits Today : 2987
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.