Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की संभालेगी अपना पदभार

    आज नेपाल की पहली महिला पीएम के रूप में पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की संभालेगी अपना पदभार

    राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल आज नियुक्ति की कर रहे तैयारी, - राजनीतिक दलों के नेताओं को दे दी गई है जानकारी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 12, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

     

    नेपाल बोर्डर से अशोक झा: नेपाल में लगातार हिंसा और अस्थिरता के बाद आज आखिरकार नेपाल को अंतरिम प्रधानमंत्री मिला जायेगा। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल शुक्रवार सुबह पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं। शीतल निवास के सूत्रों ने बताया कि कार्की शुक्रवार सुबह शपथ भी ले सकती हैं। राष्ट्रपति पौडेल ने कार्की को प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए गुरुवार मध्यरात्रि तक विचार-विमर्श और परामर्श जारी रखा। उन्होंने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया है और संविधान विशेषज्ञों के साथ अलग-अलग विचार-विमर्श भी किया है। नेपाल को पहली महिला पीएम मिल जायेगा। सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बनी है। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं, राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए कुलमान घिसिंग का नाम भी रेस में था। कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई फैसले लिए और युवा वर्ग में लोकप्रिय हुईं। भारत से अच्छे संबंधों की पक्षधर हैं और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुकी हैं। नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल उन्हें शपथ दिलाएंगे। जेन-Z समर्थकों के बीच उनके नाम को लेकर सहमति बनी हैं। काठमांडू के मेयर और पीएम पद के दावेदार बालेन शाह ने भी कार्की का समर्थन किया था।अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए कुलमान घिसिंग का नाम भी रेस में था। घिसिंग नेपाल बिजली बोर्ड में रह चुके हैं।सुशीला कार्की पिछले कई वर्षों से नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन का चेहरा रही हैं। मुख्य न्यायाधीश रहते हुए उन्होंने नेपाल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई फैसले लिए थे। अपने इन कदमों की वजह से वह नेपाल के Gen Z के बीच लोकप्रिय बनीं।नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं: 73 साल की सुशीला नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रही हैं।।उनका जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ था। 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं. हालांकि कार्की इस पद पर करीब 1 साल तक ही रहीं. इसके बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया.इसके बाद उन्हें चीफ जस्टिस के पद से सस्पेंड कर दिया गया।कार्की अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं. 1972 में उन्होंने महेंद्र मोरांग कैंपस बिराटनगर से BA किया. इसके बाद 1975 में भारत के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया. उन्होंने 1978 में उन्होंने नेपाल के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की. इसके एक साल बाद उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी।भारत को लेकर क्या सोचती हैं कार्की: कार्की ने बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे आज भी BHU के शिक्षक याद हैं. वहां के दोस्त याद हैं. गंगा नदी याद है. BHU के दिनों को याद करते हुए सुशीला ने कहा कि गंगा के किनारे एक हॉस्टल हुआ करता था. गर्मी की रातों में हम छत पर सोया करते थे। सुशीला कार्की भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करती हूं. PM मोदी के बारे में मेरी अच्छी राय है. उन्होंने आगे कहा, ‘हम कई दिनों से भारत के संपर्क में नहीं हैं. हम इस बारे में बात करेंगे. जब कोई अंतरराष्ट्रीय मामला होता है, दो देशों के बीच का होता है, तो कुछ लोग मिलकर बैठकर नीति बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दो देशों की सरकार के बीच संबंध एक अलग मामला है. नेपाल के लोगों और भारत के लोगों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. यह बहुत अच्छा रिश्ता है. हमारे कई रिश्तेदार, हमारे कई परिचित हमारे बीच बहुत सद्भावना और प्रेम है. उन्होंने कहा कि वह भारतीय नेताओं से बहुत प्रभावित हैं। हम उन्हें अपना भाई-बहन मानते हैं।।सुशीला ने कहा कि वह भारत की सीमा के पास बिराटनगर की रहने वाली हैं। मेरे घर से भारत शायद सिर्फ 25 मील दूर है. उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से सीमा पर स्थित बाजार जाती हैं. सुशीला के इन बयानों से साफ है कि नेपाल की सत्ता में उनका आना भारत के लिए अच्छा संकेत है।

    Post Views: 196
    #nepal

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित गिरोह का किया भंडाफोड़, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

    April 3, 2026By Roaming Express

    सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार.

    February 27, 2026By Roaming Express

    नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

    February 23, 2026By Roaming Express

    जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज का विस्तार, जल्द आएगा IPO

    February 21, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात, विरोधियों में हलचल

    February 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व…

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026

    Basti News: अटल आवासीय विद्यालय बस्‍ती के प्रधानाचार्य का अनुबंध समाप्त, जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

    July 17, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:बरसात में जनसेवा करने वाले कर्मियों को मिला सुरक्षा कवच, गणेशपुर नगर पंचायत में पूर्व विधायक दया राम चौधरी ने वितरित किए रेनकोट

    July 25, 2026

    लखनऊ में श्री शतचंडी महायज्ञ में बस्ती की महिलाओं ने दी आहुति, मनीष मिश्रा ने किया सम्मान

    July 17, 2026

    लखनऊ होटल में ड्रोनमैन राहुल सिंह की मौत: बस्ती में दर्ज 62 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा भी जांच के घेरे में

    July 17, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1658369
    Hits Today : 1823
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.