Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMay 10, 2026 अंतर्राष्ट्रीय

     

    – किसी भी मां का दिल ना दुखे इस संकल्प से जीवन में आएगा खुशी

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: आज  मदर्स डे है। यानि मातृत्व दिवस। आज मां के सम्मान का दिन है। अगर आप जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते है तो प्रण करे अपने ही नहीं किसी मां का कभी दिल नहीं दुखने देंगे। हमेशा उन्हें वह मान और सम्मान देने की कोशिश करेंगे जो आपको अपनी मां के प्रति सम्मान है। कई दिनों से सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक में मदर्स डे की रौनक दिखने लगी है। लेकिन अगर आप अभी तक मदर्स डे से अनजान हैं तो ये लेख आपके सभी सवालों के जवाब देगा। मां रा प्यार, त्याग और समर्पण हर व्यक्ति के जीवन में अनमोल होता है। यही वजह है कि दुनिया भर में मां के सम्मान में मदर्स डे यानी मातृत्व दिवस मनाया जाता है।मदर्स डे’ वो खास दिन जब हम अपनी मां के अनमोल प्यार और त्याग को सेलिब्रेट करते हैं. मई के दूसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन हर मां को सम्मान और प्यार देने का मौका है. आइए इस मदर्स डे को और खास बनाएं. जिसमें होंगी खास दिल को छूने वाली शुभकामना और भावना। मां जीवन की सबसे अनमोल हस्ती  : मां वो व्यक्तित्व है, जिसके बिना जिंदगी अधूरी है।वो हमें न सिर्फ जन्म देती है, बल्कि हर कदम पर प्यार, हिम्मत और दुआओं का सहारा भी देती है। मां का प्यार निस्वार्थ होता है, जो हर मुश्किल में ढाल बनकर साथ खड़ा रहता है। इस मदर्स डे पर अपनी मां को बताएं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। आज के दिन की शुरुआत एक बेटी ने अपनी मां को सम्मान देने के लिए की थी, जो बाद में पूरी दुनिया में एक खास अवसर बन गया। मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने का मौका बन चुका है। इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं, उन्हें खास महसूस कराते हैं और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहते हैं।हर साल मई के दूसरे रविवार को यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और इसे मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है। इस खास दिन का इतिहास बेहद भावुक और प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं मदर्स डे का इतिहास, महत्व और सही तारीख।बपहली बार मदर्स डे किसने मनाया?
    एना जार्विस को मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपनी मां के निधन के बाद उनके सम्मान में एक खास दिन मनाने की पहल की। एना चाहती थीं कि सभी लोग अपनी मां के प्यार और त्याग को सम्मान दें। इसी सोच ने बाद में मदर्स डे का रूप ले लिया।
    मई के दूसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है?
    एना जार्विस की मां का निधन मई महीने में हुआ था। उनकी याद में पहली बार मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया गया। बाद में यह तारीख इतनी लोकप्रिय हुई कि इसे स्थायी रूप से अपनाया गया। इसी कारण हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे  सेलिब्रेट किया जाता है।
    1914 में मिली आधिकारिक मान्यता: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने साल 1914 में मदर्स डे को आधिकारिक मान्यता दी। इसके बाद इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित किया गया। धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई देशों में फैल गई और आज भारत समेत अनेक देशों में यह दिन बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मां के सम्मान का प्रतीक है मदर्स डे
    मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं, कार्ड बनाते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं। कई लोग अपनी मां के लिए खास खाना बनाते हैं या उन्हें घूमाने भी ले जाते हैं। यह दिन मां के त्याग और निस्वार्थ प्रेम को याद करने का मौका देता है। सोशल मीडिया पर मदर्स डे का क्रेज
    आज के डिजिटल दौर में मदर्स डे सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड करता है। लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें और इमोशनल मैसेज शेयर करते हैं।

    Post Views: 62

    Related Posts

    यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित गिरोह का किया भंडाफोड़, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

    April 3, 2026By Roaming Express

    सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार.

    February 27, 2026By Roaming Express

    नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

    February 23, 2026By Roaming Express

    जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज का विस्तार, जल्द आएगा IPO

    February 21, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात, विरोधियों में हलचल

    February 17, 2026By Roaming Express

    कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का शिव तांडव

    February 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624259
    Hits Today : 1453
    Who's Online : 4
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.