Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » 21 सितंबर सिलीगुड़ी का होगा सुपर संडे: एक ओर या देवी सर्वभूतेषु.. के श्लोक तो दूसरी ओर गूंजेगा भारत माता की जय

    21 सितंबर सिलीगुड़ी का होगा सुपर संडे: एक ओर या देवी सर्वभूतेषु.. के श्लोक तो दूसरी ओर गूंजेगा भारत माता की जय

    सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर, पुलिस और स्वयंसेवकों का दिखेगा अनुशासन
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 19, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पूर्वोत्तर भारत के प्रवेशद्वार में आने वाले 21 सितंबर यानि रविवार सुपर संडे होने वाला है।ज्यादातर घरों में चूल्हा चौका बंद रहेगा। पूरे शहर में उत्सव, उत्साह और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान जहां एक ओर पुलिस की सुरक्षा होगी तो दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुशासन लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। यह हम इसलिए कह रहे है क्योंकि शुभ महालया, महाराजा अग्रसेन जयंती, आरएसएस पथ संचलन और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महालया पर बाघाजतिन एथलेटिक क्लब द्वारा आयोजित सिलीगुड़ी महालया रोड रेस का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महालया
    का अर्थ है पितृ पक्ष का अंत और देवी पक्ष का आरंभ। इस दिन ज्यादातर लोग महानंदा नदी सहित अन्य घाटों पर जाकर अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं। इस बंगाली संस्कृति के अलावा, महालया की सिलीगुड़ी के लिए एक और खास पहचान है।बाघाजतिन एथलेटिक क्लब द्वारा आयोजित सिलीगुड़ी महालया रोड रेस। इस वर्ष यह रेस अपने 41वें वर्ष में आयोजित होगा। देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों से लेकर बंगाली फिल्म जगत के सितारे तक, बंगाली फिल्म जगत के सितारे इसमें भाग ले चुके हैं। लोकप्रिय बंगाली फिल्म स्टार कौशानी मुखर्जी और पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर सदानंद विश्वनाथ इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वही दूसरी ओर महालया पर मां भारती को आह्वान कर बंगाल से आसुरी शक्ति का नाश करने लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिलीगुड़ी में पथ संचलन हर वर्ष निकाला जाएगा। कहते है कि महालया 21 सितंबर 2025 को है. महालया का अर्थ है “महान निवास” या “देवी का घर”. यह पितृ पक्ष के समाप्त होने और शक्ति पक्ष देवी दुर्गा के आगमन की शुरुआत का प्रतीक है।महालया पर पितरों की विदाई होती है। इसके साथ माता के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती है. सर्व पितृ अमावस्या को महालया अमावस्या भी कहा जाता है। इस मौके पर शताब्दी वर्ष का आनन्द लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी के उलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन निकालेगी। पथ संचलन का नगर में जगह-जगह समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। पथ संचलन से पहले सभी स्वंयसेवक पारंपरिक वेशभूषा पूर्ण गणवेश धारण कर रामकृष्ण मैदान में एकत्रित हुए। यहां संघ के पदाधिकारियों ने विजयादशमी पर्व के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार से बताएंगे। इसके साथ ही संघ को मजबूत करने व गांव-गांव तक संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। यह संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने व आदर्शों को बढ़ावा देता है और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। इसका ध्येय मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना है। प्रार्थना व भगवा ध्वज प्रणाम के बाद कदम-कदम मिलाकर बैंड बाजा की धुन में पथ संचलन निकाला जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र को उत्तम दिशा की ओर अग्रसर करना और हिन्दू समाज को जाग्रत करना होता है। संचलन को निकालने को लेकर और कार्यकर्ताओं के संचालन साल में हर वर्ष की भांति निकाला जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य रहता है कि हमने शाखाओं पर क्या सीखा और क्या किया उसका संचलन के रूप में प्रयोग किया जाता है। प्राचीन काल में ज्ञानशक्ति, मंत्रशक्ति और युद्धशक्ति प्रबल हुआ करती थी। किन्तु इस युग में संगठन की शक्ति प्रबल है। 100 वर्ष पहले क्रान्तिकारी डॉ. केशव हेडगेवार ने समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, जिसके स्वयंसेवक आज समाज के हर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा और समाज जागरण का कार्य कर रहे हैं।
    महाराजा अग्रसेन जयंती : महाराजा अग्रसेन को अग्रवाल और अग्रहरि समुदायों का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने व्यापारियों के शहर अग्रोहा की स्थापना की थी। मान्यता है कि उनके वंश में 18 गोत्र और 18 पुत्र हुए, जिनसे अग्रवाल समाज की स्थापना हुई है। महाराजा अग्रसेन के गुरु का नाम मुनि तांडव्य बताया जाता है। महाराजा अग्रसेन को उदार और दयालु राजा कहा जाता है। उन्होंने पशु बलि की परंपरा बंद की थी। साथ ही समाज में बराबरी की व्यवस्था को भी लागू किया था। उनके सम्मान और जन्मजयंती पर सिलीगुड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर सिलीगुड़ी का उत्सवी माहौल मानो 10 दिन पूर्व ही मां दुर्गा पूजा का आनन्द लेकर आएगा।

    Post Views: 127

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624303
    Hits Today : 2029
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.