उप्र बस्ती जिले में साइबर क्राइम थाना और साइबर स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजाज फिनसर्व और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 40 हजार रुपये के इनामी आरोपी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, 3 फर्जी आईकार्ड तथा बैंक खातों और डेबिट कार्ड से संबंधित बड़ी मात्रा में दस्तावेज व डिटेल्स बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
000000000000000000000000000000
एनएच-28 से हुई गिरफ्तारी
थाना सोनहा में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस टीम ने फोरलेन एनएच-28 पर टेमा रहमत के पास सुबह करीब 7 बजे चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीस उर्फ सचिन महतो (निवासी बिहार/हरियाणा), शिवम पांडेय उर्फ बाबा, राजा राम कुमार और शिवम कुमार (सभी निवासी नवादा, बिहार) शामिल हैं।
00000000000000000
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा अपने कब्जे में रख लेते थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर बजाज फिनसर्व सहित अन्य फिनटेक कंपनियों के नाम से विज्ञापन जारी कर सस्ता लोन दिलाने का झांसा देते थे।
प्रोसेसिंग फीस और इंश्योरेंस शुल्क के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जाती थी। विश्वास जीतने के लिए फर्जी आईकार्ड का इस्तेमाल किया जाता था।
0000000000000000000000000000
सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि गिरोह ‘म्यूल खातों’ के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन करता था। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।








Hits Today : 797
Who's Online : 7