Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » तस्करी का 26 सोने का बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    तस्करी का 26 सोने का बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 27, 2025 बंगाल

    तस्करी का 26 सोने का बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    – गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने की कारवाई

    – सीमा सुरक्षा बल और कस्टम्स जुटी तस्करी के नेटवर्क में

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में दो अलग अलग स्थानों से विदेशी सोना तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एक स्थान से 20 सोने के बिस्कुट जिनका कुल वजन 1,116.27 ग्राम है और मूल्य 1.29 लाख है तो दूसरे स्थान से पांच सोने का बिस्कुट बरामद किया जिसका मूल्य कीमत 80.55 लाख है और वजन 719.2 ग्राम है। तस्करी के आरोप में दो तस्करों को पकड़ा गया है। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि यह सोना भारत से तस्करी करके भारत में लाया जा रहा था। बंगाल के दक्षिणी हिस्से पर बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पर बीएसएफ ने तस्करी की यह कोशिश नाकाम की है। बीएसएफ अधिकारियों ने 1.29 करोड़ रुपये के सोने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। सीमा चौकी तराली-1 पर बीएसएफ को सूचना मिली थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक तस्कर सोने की तस्कीर कर रहा है।बीएसएफ कर्मियों ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 20 सोने के बिस्कुट ले जाते हुए पकड़ा, जिनका कुल वजन 1,116.27 ग्राम था। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 1.29 करोड़ रुपये है।
    10 पैकेट में छिपा रखे थे बिस्कुट
    बीएसएफ ने 26 सितंबर की सुबह तस्कर को पकड़ा है। तराली-1 सीमा चौकी के हकीमपुर चेक पोस्ट पर तस्करी की संभावित कोशिश की सूचना मिलने के बाद, बीएसएफ ने सभी संवेदनशील मार्गों और स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी। सुबह करीब 9 बजे, हकीमपुर बाजार से स्वरूपदाह की ओर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें छिपे 10 छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें 20 सोने के बिस्कुट थे। तस्कर को तुरंत हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए हकीमपुर सीमा चौकी ले जाया गया।
    तस्करों का नेटवर्क पता करने की कोशिश
    प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर ने सीमा पार से सोना लाने की बात कबूल की। इस तस्करी में शामिल व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए वर्तमान में विस्तृत जांच चल रही है। गिरफ्तार तस्कर और जब्त सोने को कानूनी कार्रवाई के लिए उपयुक्त अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। बीएसएफ की तरफ से आग्रह किया गया है कि अगर किसी भी स्थानीय व्यक्ति को सोने की तस्करी के बारे में पता चलता है या कोई संदिग्ध गतिविधि देखते हैं तो बीएसएफ की सीमा साथी हेल्पलाइन 14419 या 9903472227 पर व्हाट्सएप/वॉयस मैसेज के जरिए सूचना दे सकते हैं। बीएसएफ की मदद करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वही दूसरी ओर भारत – बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (नदिया जिला) पर बीएसएफ ने एक बार फिर से सोने की तस्करी को नाकाम कर दिया। जवानों ने बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से लाए जा रहे 719.2 ग्राम वजनी छह सोने के बिस्कुट जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 80.55 लाख है।इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
    बीएसएफ ने चलाया पूरा ऑपरेशन
    बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल की 32वीं वाहिनी, बनपुर सीमाचौकी को खुफिया सूचना मिली कि इलाके से बांग्लादेश से सोने की तस्करी हो सकती है। जवानों ने तत्काल रणनीति बनाकर तारबंदी के पास आम और केले के बागानों में दो समूहों में घात लगाई। सुबह करीब 08:30 बजे दो भारतीय और दो बांग्लादेशी तस्कर सीमा के दोनों ओर से आगे बढ़ते दिखाई दिए। बांग्लादेशी तस्करों ने छोटे प्लास्टिक पैकेट भारतीय तस्करों की ओर फेंके। जैसे ही भारतीय तस्कर उन्हें उठाने लगे, बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

    गिरफ्तार तस्कर के पास से दो प्लास्टिक पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। घटनास्थल से एक अतिरिक्त मोबाइल फोन भी मिला। जब्त पैकेटों की जांच में कुल छह सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जो तस्करी के लिए भेजे गए थे। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

    Post Views: 142

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624372
    Hits Today : 2820
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.