Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज सिलीगुड़ी हिलकार्ट रोड पर होगा दुर्गापूजा कार्निवाल का भव्य आयोजन

    आज सिलीगुड़ी हिलकार्ट रोड पर होगा दुर्गापूजा कार्निवाल का भव्य आयोजन

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 4, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पूर्वोत्तर भारत के प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी में एक बार फिर दुर्गा पूजा कार्निवाल का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह चार अक्टूबर यानी शनिवार की शाम से हिलकार्ट रोड पर यह रंगारंग आयोजन से प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस उत्सव में शहर के प्रमुख 12 पूजा क्लब इसमें भाग लेंगे। तैयारियों को लेकर विशेष बैठक शुक्रवार को  सिलीगुड़ी नगर निगम सभागार में इस विषय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख पूजा आयोजक क्लब, महिला-निर्देशित पूजा समितियाँ और अन्य क्लबों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ-साथ सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। मेयर गौतम देव ने बताया कि जिन 12 पूजा क्लब को शामिल किया गया है। उसमें पीएस बाबू सिंह स्पोर्टिंग क्लब,संजीव रजक, जनश्री क्लब, आशीघर, बीकेएन पीएस,नारायण साहा,नबदोमी महिला बृंदा पूजा समिति, वार्ड नं. 24, एनजेपी पीएस,शंपा मुखर्जीकॉलेज पारा पूजा समिति, वार्ड नंबर 17, एसएलजी पीएस, तनुज सिंह, सिलीगुड़ी रवींद्र संघ, वार्ड नंबर 21, एसएलजी पीएएस, स्पंदन बैश्नाब, सताक्षी दुर्गा पूजा समिति, वार्ड क्रमांक 7,गोप द्वार, मैं और सी.ए अनिर्बान बांध, दादा भाई स्पॉटिंग क्लब, वार्ड नं. 29, बूरा चक्रवर्ती सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, एनजेपी पीएस, सौरव नाथ सिलीगुड़ी जातीय युवा संघ, वार्ड नंबर 15, एसएलजी पीएस, प्रदीप मुखती, सुब्रत संघा, वार्ड नंबर 30, एसएलजी पीएसस्पंदन विश्वास, रामकृष्ण व्यायाम शिक्षा संघ, वार्ड नंबर 14, पीएनटी। मेयर गौतम देव ने कहा, “पिछले साल की तरह इस बार भी कार्निवाल में 12 से 13 क्लब भाग लेंगे। हो सकता अंतिम समय एक क्लब बढ़ जाए। कुछ पुराने क्लबों के साथ-साथ इस बार नए क्लब भी जुड़े हैं। सहयोग और खर्च की जानकारी नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, इस कार्निवाल का आयोजन सूचना एवं संस्कृति विभाग और पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। हालांकि, मेयर ने यह भी स्पष्ट किया कि “उद्घाटन की सजावट और झांकी आदि में आयोजकों का भारी खर्च होता है। नगर निगम कुछ आर्थिक सहायता जरूर करेगा, लेकिन पूरा खर्च उठाना संभव नहीं है।” क्या होगा खास? मेयर ने जानकारी दी कि इस बार भी कार्निवाल को ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने की योजना है। सिलीगुड़ी  एयर  व्यू मोड़ पर मुख्य मंच बनाया जाएगा, जहां से कार्निवाल की शुरुआत होगी। बहुत जल्द यह भी बताया जाएगा कि इस बार कार्निवाल में क्या-क्या खास चौंकाने वाले आकर्षण देखने को मिलेंगे। मेयर गौतम देव ने बताया कि पिछले साल के अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार कार्निवाल को और बेहतर तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पुलिस और अन्य विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बीते वर्षों में एयरव्यू मोड़ पर कार्निवाल के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। साथ ही शहरवासियों को भी कार्यक्रम देखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बार ऐसी समस्या न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

    Post Views: 203

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637920
    Hits Today : 1580
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.