
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पूर्वोत्तर भारत के प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी में एक बार फिर दुर्गा पूजा कार्निवाल का भव्य शनिवार शाम प्रारंभ किया। शंख ध्वनि के साथ सामूहिक ढाक बादन से उदघाटन सत्र देखते ही बन रहा था। इस उत्सव में शहर के प्रमुख 10 पूजा क्लब भाग ले रहे थे। मेयर, चेयरमैन, पुलिस आयुक्त, समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जलित कर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम एयरभव्यू मोड और हाशमी चौक पर किया जा रहा था। कई दुर्गा नृत्य के साथ मां का महिषासुर नाश का अद्भुत और अलौकिक जीवंत चित्रण देखने को मिला। जब बनारस के तर्ज पर गंगा आरती देख लोग अवाक रह गए। जब आदिवासी और अन्य नृत्य शुरु हुआ तो बारिश तेज हो गया। लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। हालांकि आयोजकों के लिए पंडाल तैयार किया गया था। लेकिन सुरक्षाकर्मी और कार्निवाल में मूर्ति विसर्जन में आने वाले कमेटी से जुड़े लोग लगातार बारिश में अपना प्रदर्शन कर रहे थे। हिलकार्ट रोड के दोनों तरह बांस बल्ली से घेर दिया गया था। जिस उत्साह और उमंग के साथ अंतिम समय तक इसका लोग इंतजार करते वह सफल नहीं हो पाया।







Hits Today : 4600
Who's Online : 24