Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » खुशियां मिली अपार, छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का मिला उपहार

    खुशियां मिली अपार, छठ व्रतियों को पूजन सामग्री का मिला उपहार

    विमल डालमिया ने कहा बांटना हमारी संस्कृति रही है और हम जो भी चीज बांटते हैं, वह हमारे जीवन को अक्षादित करती है
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 26, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा / सिलीगुड़ी: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के नहाए खाए के दिन सिलीगुड़ी नगर निगम वार्ड 18 में टीएमसी पार्षद संजय शर्मा की ओर से सैकड़ों जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण का आयोजित किया गया। जिसमें मेयर गौतम देव, समाजसेवी सह व्यापारी विमल डालमिया, नटवर नकीपुरिया स्थानीय समाजसेवी, युवाओं और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। मेयर गौतम देव ने कहा कि सीएम आप सभी की दीदी ममता बनर्जी के निर्देश पर प्रतिवर्ष सिलीगुड़ी में व्यापक पैमाने पर छठ मनाया जाता है। दीदी ने दो दिनों की सरकारी छुट्टी दी है। नगर निगम और एसजेडीए के प्रयास से घाटों का निर्माण होता है। जैसे जैसे आस्था बढ़ रही है हमलोगों की जिम्मेदारियों का स्तर भी बढ़ रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य था छठ व्रतियों के बीच फल, साड़ी, सूप और अन्य आवश्यक पूजन सामग्री का वितरण करना। संजय शर्मा ने कहा कि इस पहल के माध्यम से समाज में सहयोग, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाया गया। बताया कि छठ महापर्व केवल सूर्य की उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह संयम, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। व्रतियों को फल, नारियल, नई साड़ी, सूप, ढकनी, दीया भाभी मां आटा, चायपत्ती और अन्य पूजन सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित समाजसेवियों ने बताया कि यह वितरण हर वर्ष की भांति इस बार भी विशेष रूप से तैयार किया गया था। मंच पर आसीन मयूर स्कूल के निदेशक सह भाभी मां आटा के नाम से सामाजिक कार्य में अग्रणी विमल डालमिया ने कहा कि व्रतियों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उन्हें धार्मिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में भाईचारा और सेवा भाव को भी बढ़ावा देते हैं। पूजन सामग्री वितरण शिविर में लगभग 1000 से अधिक छठ व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बांटना हमारी संस्कृति रही है और हम जो भी चीज बांटते हैं, वह कई गुना बढ़कर हमारे जीवन को अक्षादित करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी अपनी बांटने के संस्कृति का अनुपालन करना, छठ व्रतियों का आशीर्वाद पाना, उनसे मिले आशीर्वाद की शक्ति से अपने जीवन को संवारना, समाज में यथासंभव अपनी हिस्सेदारी निभाना था। छठ पर्व हमें एकजुटता की सीख देता है, इसलिए जरूरी है सामर्थवान आगे बढ़कर अपने समाज के लोगों की मदद करें। नटवर नकीपुरिया ने कहा कि समाज में छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम न केवल व्रतियों के लिए सहायक होते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि वे अपने समाज के लिए कुछ योगदान दें।व्रतियों ने इस अवसर पर कहा कि फल, साड़ी और सूप का वितरण उन्हें बहुत खुशी और प्रेरणा देता है।नई साड़ी के साथ ही अर्ध देने की शुरू से परंपरा रही है। साड़ी और आटा के साथ छठ प्रसाद जिस प्रकार दिया गया है उसके लिए वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त। इसके माध्यम से समाज में भाईचारे, सहयोग और मानवता की मिसाल पेश करता है। इस तरह के प्रयास न केवल धार्मिक पर्व को सार्थक बनाते हैं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी को भी जागृत करते हैं।
    इस आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि जब समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। छठ व्रतियों के लिए यह वितरण एक अद्भुत अनुभव रहा और आने वाले वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    Post Views: 141

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1704349
    Hits Today : 2308
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.