Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय आयुर्प्रवेशिका-2025 कार्यक्रम का समापन

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 15 दिवसीय आयुर्प्रवेशिका-2025 कार्यक्रम का समापन

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 6, 2025 वाराणसी

     

    वाराणसी, 6 दिसंबर 2025। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान द्वारा नवप्रवेशित बीएएमएस छात्रों के लिए आयोजित 15 दिवसीय ट्रांजिशनल कॅरिक्युलम ‘आयुर्वप्रवेशिका 2025’ का समापन समारोह बृहस्पतिवार को सिद्धांत दर्शन विभाग के आत्रेय हॉल में निर्बाध रूप से गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि आईएमएस-बीएचयू के कार्यवाहक निदेशक एवं डीन(रिसर्च), प्रो. गोपाल नाथ, ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद में प्रवेश केवल एक शैक्षणिक आरंभ नहीं, बल्कि एक दृष्टि और दायित्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शोध-आधारित आयुर्वेदिक अध्ययन वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य को आकार देगा और विद्यार्थियों को इसी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबंधन अध्ययन संस्थान, बीएचयू के निदेशक प्रो. आशीष बाजपेयी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का आयुर्वेद मात्र चिकित्सा-पद्धति नहीं, बल्कि नेतृत्व, नवोन्मेष और नीति-निर्माण की भाषा बन चुका है तथा यह समय छात्रों के लिए ‘सीखने से आगे, करने और नेतृत्व करने’ का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद संकाय के डीन, प्रो. पी. के. गोस्वामी ने की एवं अपने उद्बोधन में कहा कि ‘आयुर्वप्रवेशिका’ केवल परिचयात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि चिकित्सकीय दृष्टिकोण के बीज बोने वाला संस्कार है, जो जिज्ञासा से दायित्व की ओर जाने की यात्रा को परिभाषित करता है।

    इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने पाठ्यक्रम की संकल्पना, रूपरेखा और शैक्षणिक संचालन का नेतृत्व किया तथा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रतिफल एवं परावर्तन प्रस्तुति का दायित्व डॉ. सुदामा सिंह यादव और डॉ. वंदना वर्मा ने निभाया। मंच संचालन डॉ. देवेनानंद उपाध्याय द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकिशोर आर्य ने प्रस्तुत किया। इन भूमिकाओं के सुचारू निर्वहन के माध्यम से छात्रों को आयुर्वेद दर्शन, चिकित्सकीय संचार, पंचकर्म, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अरोग्य-व्यवस्थापन, संस्थागत एवं अस्पताल परिचय, आपातकालीन उपचार, योग तथा सहानुभूति-आधारित चिकित्सा व्यवहार एवं उद्यमिता तथा शोध परक उद्देश्यों की समग्र समझ प्रदान की गई, जिससे वे बीएएमएस पाठ्यक्रम में सहजता और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करने में सक्षम हो सकें।

    समारोह में कार्यक्रम समन्वयक, सह-समन्वयकों, आयोजन समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा बीएएमएस विद्वानों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। यह सम्मान केवल उपस्थिति का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विकसित व्यावसायिक संस्कार, नेतृत्व क्षमता, समयबद्धता, संस्कृति-परिचय, परावर्तन क्षमता और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण के औपचारिक स्वीकार्यता का द्योतक रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके साथ ‘आयुर्वप्रवेशिका 2025’ ने अपनी औपचारिक पूर्णाहुति प्राप्त की और यह संकल्प स्थापित किया कि आईएमएस-बीएचयू न केवल चिकित्सक तैयार करता है, बल्कि ऐसे दायित्वनिष्ठ, चिंतनशील और संस्कारवान आयुर्वेदाचार्य गढ़ता है जो भविष्य की स्वास्थ्य-व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे।
    कार्यक्रम में प्रो. हरि हृदय अवस्थी, प्रो. रानी सिंह, प्रो. सी.एस पांडेय, डॉ. आशुतोष कुमार पाठक, डॉ. दिनेश कुमार मीणा, डॉ. नज़र हुसैन, डॉ. लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

    Post Views: 97

    Related Posts

    रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर GST केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में हुआ खुलासा

    April 8, 2026By Roaming Express

    यूपी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना’ के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गठन हेतु विशेषज्ञ समितियां गठित

    February 6, 2026By Roaming Express

    एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

    February 3, 2026By Roaming Express

    गणतंत्र दिवस पर काशी में इतिहास रचेगी ऑल वुमेन पुलिस परेड, 400 महिला पुलिसकर्मी लेंगी हिस्सा

    January 24, 2026By Roaming Express

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने दी एनसीसी कैडेटों को एक बड़ी सौगात

    January 21, 2026By Roaming Express

    मोदी के संसदीय क्षेत्र में आठ फरवरी को बड़ी रैली करने को जगह तलाश रही कांग्रेस

    January 10, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    – राज्य की राजनीतिक चुनौतियां एवं भविष्य का पश्चिम बंगाल” का खोलेंगे पोल अशोक…

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026
    LATEST NEWS

    19 को सिलीगुड़ी आयेंगे भाजपा के प्रखर प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    April 16, 2026

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    April 15, 2026

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    April 15, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1599686
    Hits Today : 1851
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.