Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बांग्लादेश के खिलाफ सिलीगुड़ी में आक्रोश, सोनाली बैंक बंद कराने के साथ होटलों में NO entry

    बांग्लादेश के खिलाफ सिलीगुड़ी में आक्रोश, सोनाली बैंक बंद कराने के साथ होटलों में NO entry

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 26, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

     

    – प्रदर्शन को लेकर किए गए थे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रदर्शकारियों ने कहा बहुत हुआ अब नहीं

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में वीजा कार्यालय को बंद कराने के बाद अब बांग्लादेश के सोनाली बैंक को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। बंगीय हिंदू महामंच ने सिलीगुड़ी के पानीटंकी मोड़ स्थित बांग्लादेशी सोनाली बैंक के खिलाफ शुक्रवार को अभियान का आह्वान किया।महामंच के कार्यकर्ता पाकुड़तला मोड़ से जुलूस निकालते हुए पानीटंकी मोड़ पहुंचे। सोनाली बैंक के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस और महामंच के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैंक के सामने यूनुस का पुतला दहन किया।
    इस मौके पर बंगीय हिंदू महामंच की सलाहकार समिति के सदस्य विक्रमादित्य मंडल ने कहा कि आज पुलिस ने सोनाली बैंक को सुरक्षा दी है, लेकिन इस तरह हम चुप नहीं बैठेंगे। जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारा यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। हमने विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में भी जाकर आवेदन दिया है। उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया।वही दूसरी ओर बंगाल के होटल मालिकों के एक संगठन ने पड़ोसी बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर सिलीगुड़ी और उसके आसपास के इलाकों में बांग्लादेशी नागरिकों को ठहरने की सुविधा देने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है।ग्रेटर सिलीगुड़ी होटलियर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ द्वारा हाल ही में जारी नोटिस के अनुसार, यह निर्णय उन घटनाओं से जुड़ा है, जिनसे भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव आया है, जिसमें भारतीय ध्वज के प्रति कथित अनादर और बांग्लादेशी नागरिकों के एक वर्ग द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान शामिल हैं। होटल संगठन ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य वर्तमान संवेदनशील माहौल में मेहमानों और होटल कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।
    संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य अगले आदेश तक बांग्लादेशी नागरिकों को होटल में ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं देंगे।उत्तर बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा और मुख्य भूमि भारत को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से संवेदनशील गलियारे के पास स्थित सिलीगुड़ी, पर्यटक, चिकित्सा और छात्र वीजा पर भारत आने वाले बांग्लादेशी आगंतुकों के लिए एक प्रमुख प्रवेश बिंदु रहा है।
    एसोसिएशन ने कहा कि इस प्रतिबंध की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और स्थितियां सुरक्षित तथा सम्मानजनक होने पर ठहरने की सुविधाओं को फिर से बहाल करने की संभावना पर विचार किया जाएगा। संगठन के सदस्यों से इस निर्णय का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया गया है, ताकि संगठन में एकजुटता बनी रहे।सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी और उसके आसपास के कम से कम 180 होटल इस एसोसिएशन के सदस्य हैं और सभी इस निर्णय पर अमल कर रहे हैं।
    इसके अलावा, करीब 50 उन होटलों ने भी इस प्रतिबंध को स्वेच्छा से लागू करना शुरू कर दिया है, जो एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं।इस बीच, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के होटल मालिक भी इसी तरह के कदम पर विचार कर रहे हैं। कम से कम 250 होटलों की सदस्यता वाला ‘मालदा होटल मालिक संघ’ भी जल्द ही एक बैठक कर बांग्लादेशी नागरिकों के ठहरने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर सकता है।

    Post Views: 158

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646897
    Hits Today : 1802
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.