Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » मुर्शिदाबाद में इस्लामी भीड़ का बवाल, बस-ट्रकों में तोड़फोड़ और पथराव: मति उर रहमान के भड़काने के बाद महिला पत्रकारों पर भी हमला, जानें- क्यों भड़की हिंसा

    मुर्शिदाबाद में इस्लामी भीड़ का बवाल, बस-ट्रकों में तोड़फोड़ और पथराव: मति उर रहमान के भड़काने के बाद महिला पत्रकारों पर भी हमला, जानें- क्यों भड़की हिंसा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 18, 2026 बंगाल

     

    – महिला पत्रकार को बचाने की बजाय बंगाल पुलिस ने क्यों खड़े किए हाथ? ममता बनर्जी का बेतुका बयान

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में हुए हिंसा से राज्य की सियासत गरमा गई है। हिंसा की शुरुआत शुक्रवार को झारखंड में मुर्शिदाबाद के एक प्रवासी मजदूर अलाउद्दीन की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन से शुरू हुई। प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा और मीडिया और पुलिस पर हमले किये गए। शनिवार को फिर से तनाव भड़कने के बाद कम से कम 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जानकारी दी गई. मीडिया से बात करते हुए, मुर्शिदाबाद के पुलिस सुपरिटेंडेंट कुमार सन्नी राज ने बताया कि बेलडांगा में हिंसा भड़काने वाले 30 लोगों को अरेस्ट किया गया है। पीड़िता सोमा मैती एक चैनल में कार्यरत हैं, रिपोर्टिंग के दौरान हिंसक भीड़ का शिकार हुईं। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार (18 जनवरी 2026) को बेलडांगा के बरुआ मोड़ और पंचराहा मोड़ पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। NH-12 पर टायर जलाकर जाम लगाया गया और साथ ही रेलवे गेट तोड़कर सिग्नल को नुकसान पहुँचाया गया। इसके चलते कृष्णनगर-लालगोला रेल रूट पर ट्रेन सेवाएँ रोकनी पड़ीं। हिंसक भीड़ ने ट्रकों में तोड़फोड़ की, एक बस पर पथराव किया, जिसमें पाँच यात्री घायल हुए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आँसू गैस का सहारा लेना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलडांगा गांव में एक प्रवासी मजदूर की मौत को लेकर तनावपूर्ण माहौल था। इसी सिलसिले में सोमा मैती अपने एक फोटो-जर्नलिस्ट सहकर्मी के साथ मौके पर रिपोर्टिंग के लिए पहुंची थीं। तभी कथित तौर पर गुस्साई भीड़ ने पत्रकारों को निशाना बना लिया और उन पर अचानक हमला कर दिया।
    रिपोर्टों के मुताबिक, सोमा मैती को सड़क पर ही मुक्कों, थप्पड़ों और लातों से पीटा गया, साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसा भयावह अपराध भी किया गया। हमलावरों ने उनके कपड़े खींचे और बाल पकड़कर घसीटने की कोशिश की। जब वह जान बचाकर भागने लगीं, तो भीड़ ने उनका पीछा भी किया। इस हिंसक घटना में केवल सोमा मैती ही नहीं, बल्कि विभिन्न मीडिया संस्थानों के कुल 12 पत्रकार और कर्मचारी भी भीड़ के हमले में घायल हुए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा और स्थिति को तत्काल नियंत्रण में नहीं लिया जा सका।
    हमले के बाद सोमा मैती को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं वहां काम करने गई थी, लेकिन जिस तरह से मुझे पीटा गया, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। अपने पत्रकारिता के इतने वर्षों में मैंने कभी इतना भयावह अनुभव नहीं किया। दो लोग मेरे पैर पकड़ रहे थे, एक मेरे बाल खींच रहा था और दूसरा मेरे कपड़े खींच रहा था।”बेलडांगा में हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग पॉलिटिकल मकसद से सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी के भड़काने में न आएं। उन्होंने कहा कि माइनॉरिटीज का गुस्सा नैचुरल है, लेकिन हर एक के खिलाफ FIR फाइल की गई है। हम उन्हें अरेस्ट भी करेंगे. जो हो रहा है वह गलत है और यह बीजेपी शासित राज्यों में हो रहा है तो बीजेपी बंगाल में कैसे कह सकती है कि हमें वोट दो? क्या बीजेपी-शासित राज्यों में बंगाली में बोलना ज़ुल्म है?
    गद्दारों ने भड़काई हिंसा… अभिषेक बनर्जी ने साधा निशाना: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए हुमायूं कबीर का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बेलडांगा में अशांति सीधे तौर पर ‘गद्दारों’ ने भड़काई है।
    अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मुझे पता चला कि बीजेपी के बाबू बेलडांगा में अशांति फैला रहे हैं। इस धरती पर एक और गद्दार पैदा हो गया है. इसमें उसका भी सीधा सपोर्ट है। मुर्शिदाबाद को इन गद्दारों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए. हमें उन लोगों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए जो बांटने वाली राजनीति के बीज बो रहे हैं, लोगों को लोगों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं।
    राज्यपाल कार्रवाई करें… शुभेंदु अधिकार ने की मांग
    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में हिंसा पर कहा कि मैं मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में चल रही सांप्रदायिक हिंसा से बहुत चिंतित और गुस्से में हूं, जहां बेगुनाह हिंदू परिवारों को उनके घरों, दुकानों और पूजा की जगहों पर टारगेटेड हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

    Post Views: 71

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624418
    Hits Today : 69
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.