Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का यह है जवाब

    ‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का यह है जवाब

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 20, 2026 धर्म एवं आस्था

    प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है. अब इस मामले में मेला प्राधिकरण द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. उन्हें मेला प्रशासन द्वारा ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य न माने जाने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जवाब भी सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि शंकराचार्य वह है, जिसे बाकी अन्य तीन पीठों के शंकराचार्य मान्यता देते हैं.

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दावा किया है कि बाकी दो पीठों द्वारका पीठ और श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य मुझे शंकराचार्य कहते हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पिछले माघ मेले में हमको साथ लेकर दोनों शंकराचार्य स्नान कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब श्रृंगेरी और द्वारका के शंकराचार्य यह कह रहे हैं कि हम शंकराचार्य हैं तो आखिर किस प्रमाण की आवश्यकता है कि हम शंकराचार्य हैं कि नहीं?

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि क्या अब यह प्रशासन तय करेगा कि हम शंकराचार्य हैं कि नहीं? उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री या भारत का राष्ट्रपति तय करेगा कि शंकराचार्य कौन है? उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को भी यह अधिकार नहीं है कि वह यह तय करें कि शंकराचार्य कौन है?

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि शंकराचार्य का निर्णय शंकराचार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि हम निर्णीत हैं, क्योंकि पुरी के शंकराचार्य ने हमारे बारे में कुछ नहीं कहा है. उन्होंने न तो यह कहा कि वह शंकराचार्य नहीं हैं और न ही यह कहा कि शंकराचार्य हैं. पुरी के शंकराचार्य इस मामले में साइलेंट हैं.

    इस विवाद में सुप्रीम कोर्ट में भी जो हलफनामा उनकी ओर से दाखिल किया गया है, उसको लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि उन्होंने विरोध किया है, लेकिन जब हम लोगों ने एफिडेविट की सुप्रीम कोर्ट से कापी निकाली तो उसमें यह लिखा गया है कि हमसे कोई समर्थन मांगा नहीं. इसलिए हमने समर्थन नहीं दिया है.

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा प्रयागराज मेला प्राधिकरण कितनी तत्परता से काम कर रहा है. नोटिस में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया गया. मेरी तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पीएन मिश्रा अपना पक्ष रखेंगे. वहीं अधिवक्ता पीएन मिश्रा ने बताया कि जैसा कि नोटिस में सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया गया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने को शंकराचार्य कैसे लिखा सकते हैं? वकील ने बताया कि कोर्ट में एप्लीकेशन दी गई थी कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, जो अब ब्रह्मलीन हो चुके हैं, उनकी तरफ से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अब शंकरचार्य होंगे.

    *क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील?*
    शंकराचार्य के वकील पीएन मिश्रा ने कहा कि ये कहां लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आप शंकराचार्य नहीं लिख सकते. शंकराचार्य के रूप में अपने आप को प्रचारित-प्रसारित नहीं कर सकते. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ही उनको शंकराचार्य कहा है. इन अधिकारियों ने जो नोटिस भेजा है, ये सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक कार्रवाई में दखलअंदाजी है. इसके लिए अधिकारियों पर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई की जा सकती है। ( गगन जैन की रिपोर्ट )

    Post Views: 97

    Related Posts

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    प्रयागराज में पत्रकारों की समस्याओं पर एडीजी से की चर्चा, प्रेस क्लब पदाधिकारी और छायाकारों की सूची सौंपी

    April 28, 2026By Roaming Express

    बाबा साहेब के विचार न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:अज़्म सईद मानू

    April 14, 2026By Roaming Express

    सिलीगुड़ी में सज गया मां वैष्णव का दरबार,मैया करेंगी सबका बेड़ा पार

    April 12, 2026By Roaming Express

    रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर GST केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में हुआ खुलासा

    April 8, 2026By Roaming Express

    कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

    April 8, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624286
    Hits Today : 1662
    Who's Online : 19
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.