Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत, आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे का समय

    बंगाल में सात लोगों की जिंदा जलने से मौत, आग पर काबू पाने में लगे सात घंटे का समय

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 26, 2026 बंगाल

    – आग बुझाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान गोदाम से सात शव बरामद किए गए

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में लगी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बारुईपुर पुलिस जिला के एसपी शुभेंदु कुमार ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लगा। इस कदर जले मिले शव कि पहचान मुश्किल: यह हादसा कोलकाता के बाहरी इलाके में नाजिराबाद क्षेत्र में हुआ, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान गोदाम से सात शव बरामद किए गए हैं। शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। गोदाम को कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड को रखने के लिए प्रयोग में लिया जाता था।कई लोग थे लापता : बारुईपुर पुलिस जिला के एसपी शुभेंदु कुमार ने कहा कि शुरुआत में छह लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाकी लोग सुरक्षित हैं या आग की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह हटाने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि और लोग फंसे थे या नहीं। मोटा धुआं बना बाधा: राज्य के बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने भी घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि गोदाम में फैले घने धुएं के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी आई। उन्होंने कहा कि धुआं बाहर निकालने के लिए कोलकाता नगर निगम (KMC) की टीम को बुलाया गया है, ताकि दीवारों को तोड़कर वेंटिलेशन किया जा सके।12 दमकल गाड़ियां तैनात : आग पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को सुबह करीब 10 बजे नियंत्रित किया जा सका।फिलहाल आग लगने के कारण और नुकसान के आकलन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Post Views: 66

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624418
    Hits Today : 67
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.