उप्र बस्ती जिले में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। करवल कॉलोनी में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान करवल कॉलोनी निवासी शांति देवी पत्नी राजकुमार के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। मौके पर लगभग 350 लीटर लहन भी मिला, जिसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव और थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। मामले में मुण्डेरवा थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा









Hits Today : 975
Who's Online : 9