Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहूंगा, सब TMC को बाय-बाय कहना चाहते हैं: अमित शाह

    मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहूंगा, सब TMC को बाय-बाय कहना चाहते हैं: अमित शाह

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 2, 2026 बंगाल

     

    – भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह!

    – अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे पर किया प्रहार, 15 दिन के प्रवास से बदलेगा समीकरण?

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत इन दिनों उफान पर है। चुनावी माहौल ऐसा है जैसे हर दिन एक नई जंग लड़ी जा रही हो। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने पूरे चुनावी समीकरण को और तेज कर दिया है। शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए पहुंचे अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर जगह पर एक ही आवाज है इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो। भवानीपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला। शाह ने कहा, मैं अभी 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। हर जगह एक ही आवाज है कि इस सरकार को बदल दो ममता बनर्जी को टाटा- टाटा बाय – बाय कर दो।
    ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया – शाह
    उन्होंने आगे कहा, ‘आज बंगाल की पूरी जनता, जो टोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा से त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके-गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है। पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील करके पश्चिम बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना चाहिए।’जिसके बाद अमित शाह के बयान को सीधे तौर पर टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती माना जा रहा है। भवानीपुर सीट, जो ममता का मजबूत गढ़ मानी जाती है, अब बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है।बीजेपी इस सीट को प्रतीकात्मक लड़ाई के रूप में देख रही है, जहां जीत का मतलब पूरे बंगाल में सत्ता परिवर्तन का रास्ता खोलना हो सकता है. ऐसे में यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत भी है।
    पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त सबसे ज्यादा हलचल जिस बयान ने मचाई है, वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का है। भवानीपुर में चुनावी रैली के दौरान शाह ने कहा कि उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को साफ कह दिया है कि ममता बनर्जी को उनके ही घर में हराना है. यह बयान सीधे तौर पर टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती माना जा रहा है। भवानीपुर सीट, जो ममता का मजबूत गढ़ मानी जाती है, अब बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है. बीजेपी इस सीट को प्रतीकात्मक लड़ाई के रूप में देख रही है, जहां जीत का मतलब पूरे बंगाल में सत्ता परिवर्तन का रास्ता खोलना हो सकता है. ऐसे में यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत भी है।
    भवानीपुर बना ‘मिशन सीट’, बीजेपी का सीधा टारगेट
    अमित शाह के बयान के बाद साफ हो गया है कि बीजेपी इस बार भवानीपुर सीट को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यह सीट ममता बनर्जी की पहचान से जुड़ी है, इसलिए यहां जीत बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जाएगी.
    रोड शो में दिखी ताकत, जनता के बीच उतरी बीजेपी
    अमित शाह ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के साथ रोड शो किया. हाजरा क्रॉसिंग से शुरू हुआ यह रोड शो नामांकन स्थल तक गया. बीजेपी ने इसे अपनी ताकत का प्रदर्शन बताया और दावा किया कि इस बार जनता बदलाव चाहती है.
    ममता सरकार पर बड़ा हमला, उठाए बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे
    अमित शाह ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बन चुका है और युवाओं के पास रोजगार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और जनता अब विकल्प तलाश रही है.
    170 सीटों का दावा, बीजेपी ने बढ़ाया चुनावी दांव
    बीजेपी ने इस बार पश्चिम बंगाल में 170 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. अमित शाह ने भरोसा जताया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चाहती है. उन्होंने कहा कि 5 मई के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.
    ‘सोनार बांग्ला’ का वादा, विकास की राजनीति पर जोर
    अमित शाह ने ‘सोनार बांग्ला’ का नारा देते हुए कहा कि बीजेपी राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाएगी. उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तेजी से विकास हुआ है और बंगाल में भी यही मॉडल लागू होगा.
    नंदीग्राम से भवानीपुर तक, ममता को घेरने की रणनीति
    अमित शाह ने नंदीग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि ममता बनर्जी पहले भी हार का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार पूरे बंगाल के साथ-साथ भवानीपुर में भी बीजेपी जीत हासिल करेगी.
    क्यों अहम है भवानीपुर सीट?
    भवानीपुर सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि ममता बनर्जी की राजनीतिक साख से जुड़ी जगह है. अगर बीजेपी यहां जीतती है, तो यह पूरे राज्य में बड़ा संदेश देगा कि सत्ता परिवर्तन संभव है.
    क्या बदल रहा है बंगाल का मूड?
    अमित शाह का दावा है कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी को विकल्प के रूप में देख रही है. हालांकि, टीएमसी भी अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास में है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. लेकिन अमित शाह के इस बयान ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस बार भवानीपुर सीट को लेकर पूरी तरह आक्रामक है. यह सीट अब पूरे चुनाव का केंद्र बन चुकी है और इसका नतीजा बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

    Post Views: 124

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    संवाददाता ( पंकज सिंह ) उप्र बस्ती जिले में  वर्ष 2007 में दर्ज चोरी…

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Basti News: कोडीन कफ सिरप प्रकरण: भोला जायसवाल की न्यायिक रिमांड 15 जून तक मंजूर

    June 2, 2026
    LATEST NEWS

    अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव की प्रभावी पैरवी से 19 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट मामले में दो आरोपियों को मिली राहत

    June 2, 2026

    Basti News: कबीर तिवारी हत्याकांड: सात आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

    June 2, 2026

    Basti News: महिला पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार

    June 2, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1626353
    Hits Today : 2106
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.