Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ के बाद अब भाजपा का आज होगा युवा शक्ति कार्ड

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 15, 2026 बंगाल

     

    – लिएंडर पेस और विजेंदर सिंह करेंगे लॉन्च, बताएंगे युवाओं को उनकी ताकत

    – बंगाल के युवाओं और महिलाओं को दी जाएगी धन की शक्ति, बनेंगे आत्मनिर्भर

    अशोक झा/ कोलकाता: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेनिस आइकॉन लिएंडर पेस और मशहूर मुक्केबाज विजेंदर सिंह बृहस्पतिवार को कोलकाता के राजारहाट के नोवोटेल होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ी भाजपा के महत्वाकांक्षी ‘युवा शक्ति कार्ड’ को लांच करेंगे। युवाओं और खेल प्रेमियों को लुभाने के लिए भाजपा ने यह दांव खेला है।
    दोपहर 12:30 बजे नोवोटेल में सजेगा मंच: भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी. युवा शक्ति कार्ड बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं से जुड़ी नयी योजनाओं का खाका पेश करेगा. लिएंडर पेस और विजेंदर सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों की मौजूदगी से भाजपा युवाओं को संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके भविष्य और खेलों के विकास के प्रति गंभीर है।
    सियासी पिच पर टेनिस और बॉक्सिंग के स्टार
    बंगाल चुनाव में इस बार खिलाड़ियों की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। बंगाल से गहरा नाता रखने वाले लिएंडर पेस बतायेंगे कि ‘युवा शक्ति कार्ड’ कैसे बंगाल के खेल परिदृश्य को बदल सकता है। अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले ओलिंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह भी भाजपा की नीतियों और युवाओं के सशक्तीकरण पर अपनी बात रखेंगे।
    Yuva Shakti Card: मतदान से पहले मास्टरस्ट्रोक!
    पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा का यह कदम ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है. राजारहाट और न्यू टाउन जैसे शहरी इलाकों के युवा मतदाताओं के बीच इन दोनों सितारों की जबरदस्त अपील है. भाजपा का लक्ष्य ‘युवा शक्ति कार्ड’ के जरिये राज्य के लाखों बेरोजगारों और छात्रों को अपने पाले में लाना है।

    ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ को लॉन्च किया था स्मृति ईरानी ने ::
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए अपना सबसे बड़ा चुनावी कार्ड खेल दिया है।
    बांग्ला नववर्ष ‘पोइला बोइसाख’ के पावन अवसर पर कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भाजपा ने ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने संयुक्त रूप से इस कार्ड का अनावरण किया. भाजपा ने संकल्प लिया है कि राज्य में उनकी सरकार बनते ही बंगाल की प्रत्येक महिला को बिना किसी भेदभाव के हर महीने 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
    मंच पर जुटी भाजपा की ‘नारी शक्ति’: कोलकाता में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में भाजपा के दिग्गज चेहरे शामिल हुए। स्मृति ईरानी और शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा और प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री मौजूद रहीं. अभिनेत्री रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
    स्मृति ईरानी ने ममता सरकार पर किया प्रहार: स्मृति ईरानी ने राज्य की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया. स्मृति ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में ‘वन स्टॉप सेंटर’ और ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ के जरिये महिलाओं को त्वरित न्याय दिया. बंगाल में अपराधियों को बचाने की कोशिश की जाती है. उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर ‘लखपति दीदी’ योजना और एमएसएमई (MSME) के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा।
    मछली और खान-पान के विवाद पर कड़ा जवाब:
    तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाये गये सांस्कृतिक आरोपों पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी मुद्दों की राजनीति करने की बजाय भ्रामक प्रचार कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा बंगाल के खान-पान, मछली खाने की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का पूरा सम्मान करती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की असली लड़ाई केवल भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ है। दिलचस्प होगी बंगाल की जंग:
    इस कार्ड को लांच करके भाजपा ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को चुनौती दी है। इससे आने वाले दिनों में बंगाल की चुनावी जंग और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

    Post Views: 56

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624319
    Hits Today : 2214
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.