संवाददाता ( पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रेस क्लब बस्ती में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंतलाल राजभर ने की, जबकि संचालन अरविंद राजभर ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और बलिदान को नमन किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य शिवपूजन राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी द्वारा छोटे-बड़े राजाओं पर आक्रमण कर अत्याचार किए जा रहे थे। ऐसे समय में महाराजा सुहेलदेव ने मात्र 10 हजार सैनिकों के साथ भीषण युद्ध करते हुए उसकी विशाल सेना को परास्त कर हिंदू स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा की। इसी ऐतिहासिक विजय की स्मृति में 10 जून को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार ने महाराजा सुहेलदेव की विरासत को सम्मान देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बहराइच में उनका स्मारक और पार्क विकसित किया गया है। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज, डाक टिकट, सुपरफास्ट ट्रेन और विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार सभी जाति-वर्ग के महापुरुषों को उचित सम्मान देने का कार्य कर रही है। समारोह में वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अजोर राजभर (प्रतिनिधि एमएलसी), बलराम गोंड (जिलाध्यक्ष गोंड महासभा), जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद राजभर, चतुर्गुन राजभर, राम राजभर, इंद्रजीत राजभर, दुर्गा प्रसाद राजभर, गुलशन राजभर, फूलचंद राजभर, शोभाराम राजभर, रामचंद्र राजभर एडवोकेट, संतोष भारद्वाज, विश्राम राजभर, संजय कुमार जोरिया, कृपाशंकर गौतम, गोविंद राजभर एडवोकेट, धर्मेंद्र राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।









Hits Today : 2388
Who's Online : 10