उप्र बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा, लेकिन डायल 112 पुलिस ने पीछा कर कुदरहा चौकी पुलिस की मदद से ट्रक को रोक लिया।
मेहनौना गांव निवासी पवन चौधरी पुत्र भोला चौधरी और अमन चौधरी पुत्र अनिल चौधरी शनिवार रात करीब नौ बजे किसी काम से लालगंज बाजार गए थे। लौटते समय लालगंज पुल के दक्षिण सड़क के बीच ट्रक खड़ा था। आरोप है कि ट्रक चालक वहीं लघुशंका कर रहा था। पवन ने चालक से ट्रक सड़क के किनारे खड़ा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने गाली-गलौज करते हुए पवन को धमकी दी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में पवन गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू कर कुदरहा चौकी पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी रुदल बहादुर सिंह ने चौराहे के पास बैरिकेडिंग कर ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने चालक रवि पुत्र लालमोहन निवासी डिबिया, थाना बखिरा, उम्र करीब 30 वर्ष को हिरासत में लेकर लालगंज थाने भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








Hits Today : 1647
Who's Online : 9