उप्र बस्ती जिले में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शिवम पांडेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर शिवम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
बस्ती लौटने पर शिवम को जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। उनकी सफलता की जानकारी मिलने पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने शिवम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के डायरेक्टर विनय शुक्ला ने कहा कि शिवम की उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह है। उन्होंने कहा कि छात्र की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करेगी।






Hits Today : 2513
Who's Online : 333