उप्र बस्ती जिले मे जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी रविवार रात करीब नौ बजे क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया निवासी संजय पुरी गौरा चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में घायल अवस्था में मिले।
संजय चौधरी ने तत्काल अपने निजी वाहन से घायल संजय पुरी को जिला अस्पताल पहुंचाया और उपचार के लिए भर्ती कराया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से बातचीत कर घायल के उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया।
जिला पंचायत प्रशासक ने कहा कि जरूरत के समय किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने संजय पुरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।








Hits Today : 3484
Who's Online : 15